Doordrishti News Logo

खिडक़ी को धकेल कर घुसे चोर,15 लाख के जेवरात पर हाथ साफ

सूने मकान में चोरों ने लगाइ सेंध, फुटेज से तलाश

जोधपुर, शहर के महामंदिर इलाके मोहननगर बी-बीजेएस क्षेत्र मे एक बंद मकान में अज्ञात चोरों ने सेंंधमारी कर वहां से 15 लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर डाला। परिवार के लोग किसी कार्यवश जोधपुर से बाहर थे। लौटने पर इसका पता लगा। घर की चाबी एक रिश्तेदार को दी हुइ थी। पुलिस अब आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। फुटेज में दो संदिग्ध नजर आए हैं।

महामंदिर थाने के एएसआई मीठालाल ने बताया कि मोहननगर बी-बीजेएस में रहने वाली 69 वर्षीय पारस कंवर पत्नी हुकमीदान चारण की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि परिवार के लोग किसी कार्यवश जोधपुर से बाहर थे। घर की चाबी उनके एक रिश्तेदार के पास में थी। मंगलवार को घर में चोरी का पता लगा। अज्ञात चोर घर की साइड की खिडक़ी को धकेल कर अंदर घुसे और सेंध लगाकर वहां से साढ़े 27 तोला सोना और 164 तोला चांदी के आभूषण चुरा ले गए। एएसआई मीठलाल ने बताया कि पारसकंवर ने अपनी बेटियों के जेवरात होने की आरंभिक जानकारी दी है। फिलहाल सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध युवक7 नजर आए हैं। इनका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। चोरी हुए जेवरात की अनुमानित तौर कीमत 15 लाख के आस पास है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मोलिक्यूलर बायोलॉजी टेकनिक्स एंड बेसिक जेनेटिक डेटा इंटरप्रेटेसन का प्रशिक्षण

March 7, 2026

नेशनल डेंटिस्ट डे पर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में विशेष कार्यशाला

March 7, 2026

बोरानाडा गत्ता फैक्ट्री में लगी भीषण आग

March 7, 2026

महाप्रबंधक अमिताभ ने किया जैसलमेर स्टेशन का निरीक्षण

March 7, 2026

कनकपुरा स्टेशन यार्ड में तकनीकी कार्य से प्रभावित रहेंगी जयपुर रुट की ट्रेनें

March 7, 2026

जयपुर-जोधपुर ट्रेन अब इलेक्ट्रिक इंजन से होगी संचालित

March 7, 2026

मोबाइल से भी ले सकते हैं प्लेटफॉर्म टिकट

March 7, 2026

नागरिकों की सम्पत्ति की रक्षा करेगा अधिनियम-संसदीय कार्य मंत्री

March 7, 2026

बाइक चोर गिरफ्तार,घर के आगे खड़ी बाइक को चुराया था

March 7, 2026