Doordrishti News Logo

मोबाइल की दुकान में चोरों ने सेंध लगाकर हजारों का माल किया पार

जोधपुर, शहर के सूरसागर स्थित कालीबेरी क्षेत्र की एक मोबाइल की दुकान में रात को अज्ञात चोरों ने सेंध लगाते हुए हजारों के नए पुराने हैण्डसेट के साथ नगदी चुरा ले गए। घटना में दुकानदार की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया है।

सूरसागर पुलिस ने बताया कि पालड़ी पंवारान सूरसागर निवासी भागीरथ पुत्र बुधाराम माली और भूरटिया निवासी पवन पुत्र मांगीलाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उनकी काली बेरी में महादेव ई मित्र एवं मोबाइल नाम की दुकान है। गुजरी रात को अज्ञात चोरों ने दुकान के ताले तोडक़र वहां से नए पुराने तकरीबन 30 से ज्यादा हैण्डसेट चुराने के साथ 30 हजार की नगदी पार कर गए। सूरसागर  पुलिस ने बताया कि घटना में मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026