चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध: नगदी जेवरात पार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध: नगदी जेवरात पार। शहर के महामंदिर और बासनी पुलिस थाना क्षेत्र में दो सूने मकानों में चोरी हो गई। अज्ञात चोर घरों से नगदी जेवरात आदि चोरी कर गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ की है।
महामंदिर पुलिस ने बताया कि सोजती गेट कविराज का बाड़ा हाल रसाला रोड अंडर ब्रिज पर रहने वाले इंद्र पुत्र चेतन गोयल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके सूने मकान में चोरों ने सैंध लगाकर वहां से सोने चांदी के जेवरात और नगदी चोरी कर ले गए। चोरी 19 फरवरी को होना बताया है।
आरएसी का सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा,छह दिन से लापता
दूसरी तरफ बासनी पुलिस ने बताया कि सोवणिया पाली हाल अमरावती नगर सांगरिया फांटा निवासी मुकेश पुत्र ओमप्रकाश भाट की सूने मकान में चोरों ने सैंध लगाकर वहां से नगदी और जेवरात चोरी कर लिए। मामले में एएसआई पप्पाराम जांच कर रहे है।
