Doordrishti News Logo

तीन घरों में चोरों ने सेंध लगाकर सोना चांदी के साथ नगदी पार की

जोधपुर, जिला पश्चिम में चोरों का आतंक बढ़ रहा है। गुजरी रात तीन घरों में चोरों ने सेंध लगाकर वहां से हजारों का सोना चांदी,नगदी और घरेलु सामान चुरा ले गए। पीडि़तों ने अलग अलग थानों में इस बाबत मामले दर्ज करवाए।

सूरसागर पुलिस ने बताया कि आर्मी से सेवानिवृत मदनसिंह पुत्र काछब सिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह मूूल रूप से शेरगढ़ के भालू हाल कबीर नगर गली नंबर 2 में रहता है। गुजरी रात अज्ञत चोरों ने सेंध लगाकर घर से दस हजार रूपए की नगदी, बच्चों का गुल्लक जिसमें करीबन 3 हजार रूपए, 60 तोला चांदी के कड़ला,आधा तोला सोने की अंगूठी और अन्य सामान चोरी कर ले गए।

पुलिस ने घटना की जानकारी पर मौका मुआयना किया और जांच आरंभ की है। दूसरी तरफ झंवर पुलिस के अनुसार खुडाला निवासी जगदीश पुत्र माणकचंद सोनी के घर से अज्ञात चोर सोना चांदी आदि चोरी कर गए। चोरी गए सामान का ब्यौरा पुलिस में अभी नहीं दिया गया। वहीं शेरगढ़ के रामसर हाल चाणक्य नगर एम्स अस्पताल रोड पर रहने वाले उगमसिंह पुत्र रामसिंह ने चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस को बताया कि अज्ञात चोर उसके घर से कीमती सामान चोरी कर गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026