मकान में चोरों ने लगाई सैंध,40 हजार की नगदी और आभूषण चोरी
जोधपुर(डीडीन्यूज),मकान में चोरों ने लगाई सैंध,40 हजार की नगदी और आभूषण चोरी। शहर के निकट करवड़ स्थित खारीखुर्द गांव में एक मकान में रात को सैंध लगाकर चोर आभूषण के साथ चालीस हजार की नगदी चुरा ले गए। घर मालिक ने इस बारे में पुलिस में मामला दर्ज करवाया। चोरों का पता लगाने का प्रयास जारी है।
करवड़ पुलिस ने बताया कि खारी खुर्द निवासी भगाराम पुत्र दलाराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके घर में रात के समय अज्ञात चोरों ने सैंध लगाकर 40 हजार की नगदी के साथ आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी गए आभूषण का ब्यौरा फिलहाल नहीं दिया गया। पुलिस जांच में जुटी है।
