Doordrishti News Logo

पुलिस विभाग में लगे चालक के घर में चोरों ने लगाई सैंध

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुलिस विभाग में लगे चालक के घर में चोरों ने लगाई सैंध। शहर के भगत की कोठी पुलिस थाना क्षेत्र कुड़ी हाउसिंग बोर्ड के महावीर नगर में एक सूने मकान में चोरी हो गई। यह मकान ग्रामीण पुलिस लाइन में लगे चालक का है। उसकी तरफ से अब मामला दर्ज कराया गया है। चोर घर से 14 हजार 500 की नगदी के साथ जेवरात आदि चोरी कर ले गए।

भगत की कोठी पुलिस के अनुसार महावीर नगर कुड़ी हाउसिंग बोर्ड भैरूजी मंदिर के निकट रहने वाले बाबूलाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया वह ग्रामीण पुलिस में चालक पद पर कार्यरत है। 23 नवंबर को वह अपनी ड्यूटी कर घर आया तो पता लगा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है।

अज्ञात चोरों द्वारा घर से 14 हजार 500 रुपए,चांदी की चार पायजेब जोड़ी,3 सोने की फिणी, एक तोला का मंगलसूत्र के अलावा चांदी की बिछियां,अंगुठियां आदि सामान चोरी कर गए है। भगत की कोठी पुलिस ने मौका मुआयना किया। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से अब चोरों का पता लगाने का प्रयास जारी है।

Related posts: