Doordrishti News Logo

रोड साइड पर खड़ा ट्रैक्टर चोरी नंबर प्लेट भी नहीं आई थी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),रोड साइड पर खड़ा ट्रैक्टर चोरी नंबर प्लेट भी नहीं आई थी। शहर के निकट राजीव गांधी नगर स्थित एक रेस्टोरेंट के सामने सड़क की साइड में खड़ा नया ट्रैक्टर चोरी हो गया,ट्रैक्टर के नंबर भी अब तक नहीं आए थे। मालिक की तरफ से अब राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दी गई है।

पुलिस विभाग में लगे चालक के घर में चोरों ने लगाई सैंध

राजीव गांधी नगर पुलिस के अनुसार बालोतरा जिले के खोखसर गिड़ा हाल चौपासनी गांव में किराए पर रहने वाले छगनाराम पुत्र प्रेमाराम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसने एक महिने पहले ट्रैक्टर की खरीद की थी,जिसके नंबर भी नहीं आए थे। यह ट्रैक्टर 25 नवंबर की रात को महादेव रेस्टारेंट उमराव खां पेट्रोल के सामने खड़ा किया था। जो 26 की सुबह संभाला तो नहीं मिला। अज्ञात वाहन चोर उसे चुराकर ले गया।

Related posts: