Doordrishti News Logo

मकान स्कूल और केंटिन में चोरों ने लगाई सेेंध

जोधपुर,कमिश्नरेट के जिला पूर्व में तीन थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं हुई। मकान,स्कूल और केंटिन में चोरों ने सामान चुराया। संबंधित थानों में इस बाबत मामलें दर्ज कराए गए।
बनाड़ पुलिस ने बताया कि नांदड़ी स्थित डिफेंस कॉलोनी निवासी किशनाराम पुत्र रुगाराम जाट ने रिपोर्ट दी कि उसका घर 27-30 मई के बीच सूना था। उसकी पत्नी गांव गई हुई थी और वह बाहर गया हुआ था।मंगलवार को लौटा तो घर के ताले टूटे मिले। अज्ञात चोर घर से 15 हजार की नगदी,एटीएम कार्ड एवं सोने का मंगलसूत्र चोरी कर ले गए।

ये भी पढ़ें- पश्चिमी बंगाल से जोधपुर में आए चोरी करने पांच दिन की रैकी

इसी तरह करवड़ पुलिस ने बताया कि दिलीप नगर लालसागर निवासी अंकित कुमार पुत्र श्रवण कुमार की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसकी एक केंटिन आयुर्वेद विश्वविद्यालय में है। जहां से स्क्रीन प्रोजेक्टर को अज्ञात शख्स चोरी कर ले गया। रातानाडा पुलिस ने बताया कि राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय रातानाडा से अज्ञात चोर गैस की टंकी और पोषाहार बर्तन आदि सामान चोरी कर ले गए। स्कूल प्रधानाचार्य की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026