Doordrishti News Logo

सूने मकान मेें चोरों ने लगाई सेंध,तीन तोला सोना और आठ सौ ग्राम चांदी पार

जोधपुर,सूने मकान मेें चोरों ने लगाई सेंध,तीन तोला सोना और आठ सौ ग्राम चांदी पार। शहर के निकट लूणी तहसील के उत्तेसर गांव में चोरों ने सेंध लगाकर एक सूने मकान से तीन तोला सोना,आठ सौ ग्राम चांदी के साथ 21 हजार की नगदी चुरा ले गए। इस बारे में अब पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया है। लूणी पुलिस ने बताया कि उत्तेसर निवासी फरसाराम पुत्र नारायण राम जाट ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह परिवार सहित बोरानाडा वाले मकान पर रहता है और उत्तेसर वाला मकान सूना रहता है।

यह भी पढ़ें – कृषि उपज मंडी में गाड़ी से 2.16 लाख की नगदी चुराने वाला गिरफ्तार

25 दिसम्बर को उसके भाई ने घर में चोरी होने की सूचना दी। जिस पर वह वहां पहुंचा। पता लगा कि चोरों ने घर में अलमारी बक्सों के ताले तोड़ क़र सामान बिखेर दिया और वहां से एक तोले का सिर का बोर,एक तोला बालियां,नाक की फिणियां,आठ सौ ग्राम चांद का कंदोरा,पायजेब के साथ 21 हजार की नगदी चुरा ले गए। लूणी पुलिस चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रक्तदान शिविर के बैनर एवं पोस्टर का विमोचन

February 21, 2026

2027 प्रथम चरण के लिए जिला एवं चार्ज जनगणना अधिकारियों का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 21, 2026

एमजीएच की पार्किंग में मारपीट करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

February 21, 2026

सब्जियों की आड़ में अफीम डोडा की खेती:150 पौधे बरामद केस दर्ज

February 21, 2026

हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री के सामने से चोरी हुआ ट्रक लावारिश पड़ा मिला,वाहन चोर नहीं लगे हाथ

February 21, 2026

बाइक चोर को पकड़ा सप्ताह भर पहले चुराई थी बाइक

February 21, 2026

आर्टिफिशियल ज्वैलरी कारोबारी को धमकाने का मामला:आरोपी ने वासुदेव इसरानी का हवाला देकर धमकाया था

February 21, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड चार माह से फरार दस हजार के इनामी गिरफ्तार

February 21, 2026

दो साल से फरार स्मैक सप्लायर गिरफ्तार

February 21, 2026