Doordrishti News Logo

तीन घरों व बीएसएनएल कार्यालय में चोरों ने लगाई सेंध

जोधपुर,कमिश्रेट के तीन घरों और दूरसंचार कार्यालय में चोरों ने सेंध लगाकर नगदी, जेवरात और घरेलु सामान चोरी कर लिया। संबंधित थानों में इस बाबत केस दर्ज करवाया गया है।

मथानिया पुलिस ने बताया कि सेठा राम चौक मथानिया निवासी राधा किशन पुत्र भीकमदास वैष्णव की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि उसका घर 28 जुलाई से सूना पड़ा था। अज्ञात चोर घर से घरेलु सामान के साथ एक हजार की नगदी, दस तोला चांदी के जेवरात आदि चोरी कर ले गए।

हैडकांस्टेबल मोमराज इसकी जांच कर रहे हैं। इधर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि सेक्टर 16/118 में रहने वाले भूूपेंद्रसिंह शेखावत पुत्र हरिसिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह निजी फर्म में नौकरी करता है। उसका घर 29 जुलाई से 2 अगस्त के बीच सूना था। अज्ञात चोर घर से सामान चोरी कर ले गए।

कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि झालामंड लीला विहार निवासी बुधाराम पुत्र कानाराम जाट के घर में भी चोरों ने सेंध लगाकर वहां से हजारों के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। कुड़ी थाने के एसआई चणनाराम इसकी जांच कर रहे है। बोरानाडा थाने में बीएसएनएल के इंजीनियर शंकरलाल ने रिपोर्ट दी कि सूरज सिंह, सुनील और जीतू आदि ने मिलकर कार्यालय से कंप्यूटर आदि सामान चोरी कर लिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026