Doordrishti News Logo

सिर पर पत्थर मार कर कानों की लूंग खींचे,अंगूठी उतारी 45 हजार की लूट

वृद्ध से जान पहचान बढ़ाकर लूटपाट

जोधपुर,सिर पर पत्थर मार कर कानों की लूंग खींचे,अंगूठी उतारी 45 हजार की लूट। शहर के रातानाडा इलाके में एक वृद्ध को बदमाश ने जान पहचान बढ़ाकर सोने के आभूषण और 45 हजार रुपए लूट लिए। इस बारे में वृद्ध ने अज्ञात युवक के खिलाफ लूट का प्रकरण दर्ज करवाया है। पुलिस फिल हाल लुटेरे की पहचान के साथ तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें – गीताधाम ट्रस्ट तिवरी व आयुर्वेद विश्वविद्यालय में एमओयू

दरअसल पाली जिले के जैतपुर स्थित दिवांदी हाल 22- महावीर नगर नांदड़ी निवासी 65 साल के प्रेमसिंह पुत्र नरसिंह सिसोदिया 21 मार्च की सुबह अपने परिचित पूनम सिंह से मिलने के लिए भगत की कोठी पैदल जा रहे थे। वे कलेक्टर आवास के नजदीक पहुंचे तब एक बाइक सवार युवक उन्हें मिला और पहले उनका नाम गांव का पता पूछा। तब उनके द्वारा जानकारी दिए जाने पर युवक ने खुद को भी उनके ही गांव धुंधाड़ा में किसी मांगीलाल वाल्मिकी का दामाद होना बताकर जान पहचान बढ़ा ली। फिर उन्हें भगत की कोठी बाइक पर छोडऩे का झांसा दे दिया। विश्वास में आकर वृद्ध प्रेमसिंह उसकी बाइक के पीछे बैठ गए।

बाद में वह बदमाश युवक उन्हें अरोड़ा सर्किल से होते हुए वीसी कार्यालय रोड पर सूने स्थान पर लेकर चला गया। जहां गाड़ी रोककर मारपीट करनेे के साथ सिर पर पत्थर मारा और फिर कान में पहने सोने की लूंग खींच लिए। जिससे उनके कान कट गए। बदमाश ने बर्बरतापूर्वक उन्हें नीचे गिराकर बाएं हाथ पर पत्थर से वार करते हुए पहनी हुई सोने की अंगुठियां लूट ली। जेब में रखे 45 हजार रुपए भी निकाल लिए। बाद में दो युवक वहां से निकले तब उन्हें एमडीएम अस्पताल पहुंचाया गया। फिर पुत्र को फोन कर इसकी जानकारी दी। रातानाडा थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है। फिलहाल लुटेरे का पता नहीं चल पाया है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026