Doordrishti News Logo

रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं- अचलानन्द गिरी

राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत का जन्मदिन उत्साह से मनाया, बधाई देने अनेक भाजपा नेता एवं गणमान्य नागरिक पहुंचे

जोधपुर, भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत के जन्म दिवस पर सोमवार को अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। महामंदिर स्थित भाटी मेमोरीयल सभागार में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न समाजों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस मौके पर केक काट कर जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, अचलानंद गिरी सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे। इससे पहले राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने परिवार के साथ निवास स्थान पर हवन पूजन किया। इस अवसर पर उनके समर्थकों द्वारा शहर में दिनभर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।

रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं- अचलानन्द गिरी

सांसद ने दिन की शुरूआत गौसेवा से की। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के संग सर्वप्रथम शंकरमठ गौशाला में गायों को लापसी व चारा खिलाया। गायत्री परिवार की ओर से सांसद के आवास पर शान्ति यज्ञ का आयोजन किया गया। राम मौहल्ला स्थित भाटी मेमोरियल हॉल में आयोजित रक्तदान शिविर में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया।

इस अवसर पर संत अचलानन्द गिरी ने दीप प्रज्जवलित कर शिविर की शुरूआत की। भाजपा शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, पूर्व सांसद जसवन्तसिंह विश्नोई, महापौर वनिता सेठ, पूर्व विधायक कैलाश भंसाली, उप महापौर किसन लढ्ढा, जिला महामंत्री देवेन्द्र सालेचा, महेन्द्र मेघवाल, मुकेश लोढा, पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम डागा, नरेन्द्र कच्छावाह, जगतनारायण जोशी, राजेन्द्र बोराणा, जितेन्द्रराज लोढा, अतुल भंसाली, पूर्व जिला प्रमुख पूनाराम चौधरी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भंवरलाल दैय्या, नरेश सुराणा, डॉ.संगीता सोलंकी, जसवन्तसिंह कच्छावाह, देवराज बोहरा, मुकनाराम गौड़, कैलाश गौड़, प्रहलाद बजाज, प्रदीप बेनीवाल, राजेश करवा, जुगल पंवार, शिव दानसिंह भाटी, महेन्द्र सिंह तंवर, जयन्त सांखला, रसीद अब्बासी, शशि प्रजापति, मुकेश दवे, राजेश श्रीमाली, विजयसिंह कच्छावाह, वर्तमान व पूर्व पाषर्दगण, लीलावती भाटी, मधुबाला दवे, नीलम मूंदड़ा सहित भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के पदाधिकारी, ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी, पूर्व कर्मचारी नेता रविन्द्र बोहरा, विभिन्न विभागों के कर्मचारी युनियनों के पदाधिकारियों सहित भारतीय जनता पार्टी व विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने राज्यसभा सांसद का साफा व माला पहनाकर स्वागत करते हुए जन्मदिन की बधाई दी।

इस मौके पर सैनाचार्य अचलानंद ने कहाकि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं। राजेन्द्र गहलोत जैसे सेवाभावी व्यक्तित्व व प्रखर राजनेता के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं की उपस्थिति यह बता रही है कि सेवा कार्यों के माध्यम से जनता को लाभान्वित करने का राजेन्द्रजी का उद्धेश्य आज भी जारी है। इसी प्रकार राज्यसभा सांसद ने दोपहर बाद भूतेश्वर वनखण्ड स्थित भूतनाथ महादेव मंदिर में शिव अभिषेक किया। राज्यसभा सांसद के जन्मदिन का आयोजन सांसद की मित्रमण्डली की ओर से कैफे में रखा गया। उपमहापौर किसन लढ्ढा व मसूरिया मण्डल की ओर से 12 वी रोड़ पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। रात्रि में निवास स्थान पर सुन्दर पाठ का आयोजन किया गया।

लोगों ने दी बधाई

राजेन्द्र गहलोत को जन्म दिवस पर पंडित विजयशंकर मेहता ने भी बधाई दी। जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द, उप राष्ट्रपति वैंकया नायडु, पूर्व मुख्यमत्री वसुधंरा राजे, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, जलशक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत, प्रदेश अध्यक्ष सतीष पूनिया, प्रदेश महामंत्री (संगठन) चन्द्रशेखर सहित राजस्थान के विधायकों, सांसदों सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों व जिलाध्यक्षों ने सांसद को दूरभाष पर बधाई दी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: