देचू में एक ही रात में 6 घरों में लाखों की चोरी
22 तोला सोना,182 तोला चांदी और 3 लाख 10 हजार रुपए ले गए चोर
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),देचू में एक ही रात में 6 घरों में लाखों की चोरी। देचू के एक निजी स्कूल और आम चोहटा के पास देर रात चोरों ने 6 घरों को निशाना बनाया। चोर यहां से सोने-चांदी के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर सोमवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। अब पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है। चोरों ने देचू निवासी हनुमान राम गवारिया के घर से 22 तोला सोने के गहने,182 तोला चांदी के गहने और 3 लाख 10 हजार रुपए चुराए।
एचआईवी लैब टेक्नीशियनों को दिया EID प्रशिक्षण
इसके अलावा मोहनसिंह, हड़वंत सिंह,रानीदान सिंह,गुमानसिंह और सवाई सिंह के घरों से भी नकदी और गहने चोरी हुए हैं। इन घरों में चोरी हुए सामान को लेकर पुलिस जांच कर रही है। ये सभी पीडि़त देचू के आदर्श स्कूल के पीछे ढाणियों में रहते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि इस समय बाबा रामदेव का मेला चल रहा है। चोर इसी का फायदा उठा रहे हैं। देर रात बाबा रामदेवरा जाने वाले यात्री डीजे साउंड का इस्तेमाल करते हैं, जिससे घरों में हो रही चोरियां सुनाई नहीं देतीं।
