Doordrishti News Logo

दो साल से फरार पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो साल से फरार पांच हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार। पुलिस मुख्यालय की ओर से वांछित एवं इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसटी जोधपुर ग्रामीण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साल से फरार चल रहे पांच हजार रुपए के इनामी आरोपी को दस्तयाब किया है।

एचआईवी लैब टेक्नीशियनों को दिया EID प्रशिक्षण

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वर कड़ेला के निकट पर्यवेक्षण में डीएसटी प्रभारी शंकर कड़वा को वांछित एवं इनामी अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में डीएसटी के कांस्टेबल भंवरसिंह को मिली सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार वार्ड नंबर 12,अशफाकिया चौक, कबीर नगर,थाना प्रतापनगर,निवासर मोहम्मद सकील पुत्र बसीर मोहम्मद थाना शेरगढ़ में दर्ज प्रकरण में वांछित था। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है।

आरोपी की गिरफ्तारी पर हार्दिक पांच हजार रुपए का इनाम घोषित था। डीएसटी टीम ने आरोपी को जोधपुर शहर से दस्तयाब कर अग्रिम अनुसंधान के लिए पुलिस थाना शेरगढ़ को सुपुर्द कर दिया।

Related posts: