Doordrishti News Logo
  • चोर ट्रेक्टर ट्राली में भर कर ले गए सामान
  • सीसी टीवी फुटेज से तलाश

जोधपुर, निकटवर्ती नांदड़ी स्थित बालाजी नगर में एक सीमेंट एजेंसी के गोदाम की दीवार तोड़ कर अज्ञात चोरों ने एक लाख से ज्यादा की सीमेंट कट्टे और पीवीसी पाइप की चोरी कर ली। घटनास्थल पर ट्रेक्टर ट्राली के आलामात मिले हैं। संदेह है कि इसमें भर कर उक्त सामान ले जाया गया है। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से भी पता लगाने का प्रयास कर रही है। घटना के संबंध में बनाड़ थाने में प्राथमिकी दी गई है।

बनाड़ थाने के एएसआई कुशालाराम ने बताया कि नागौर जिले के कुचामन स्थित जगदंबा कॉलोनी हाल रोहिणा रॉयल एजेंसी के मुनीम अमरसिंह पुत्र भंवर सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह उक्त सीमेंंट कंपनी में मुनीमगिरी करता है। इसकी एजेंसी का एक गोदाम नांदड़ी स्थित बालाजी नगर में है। मध्य रात्रि को अज्ञात चोरों ने गोदाम में पीछे की दीवार को तोड़ कर भीतर प्रवेश करने के साथ वहां रखे सीमेंट के 200 बैग, तीन इंच के 20 पीवीसी पाइप आदि चोरी कर ले गए। उन्होंने बताया कि मौका स्थल पर एक ट्रैक्टर ट्राली के आलामात मिले है। जिससे संदेह है कि उक्त सामग्री इसमें भर ले गए। आस पास कोई फुटेज जैसे आलामात तो नहीं है मगर मैन रोड पर कैमरों से पता लगाया जा रहा है। गोदाम एक निर्माणाधीन कॉलोनी में बना हुआ है। घटना को लेकर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

ये भी पढ़े :- अवैध हथियारों के साथ टॉप टेन में शुमार इनामी बदमाश गिरफ्तार

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026