Doordrishti News Logo

सेतरावा में बिजली तार चोरी का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार

दिन में रेकी कर रात में चुराते थे विद्युत तार

जोधपुर(डीडीन्यूज),सेतरावा में बिजली तार चोरी का खुलासा दो आरोपी गिरफ्तार। देचू पुलिस ने 132 केवी बिजली तार चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस चोरी किए गए तारों की बरामदगी के प्रयास कर रही है।
पुलिस ने बताया कि गत 24 अगस्त को राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी।

शिकायत में बताया गया कि सेतरावा से शेखाला की 132 केवी बिजली लाइन का काम चल रहा था। इस दौरान सेतरावा में जीएसएस के पास से अज्ञात चोर रात में बिजली पोल पर लगे तारों को काटकर चोरी कर ले गए। पुलिस ने जांच के दौरान जोधपुर ग्रामीण के दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

आरोपी शेरगढ़ के देड़ा गांव निवासी मुकेश कुमार और चामू क्षेत्र के लवारन गांव निवासी भोमसिंह है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिन में रेकी करके जगह चिह्नित करते थे। फिर रात में सुनसान जगहों पर विद्युत तारों की चोरी करते थे।

Related posts:

आईआईटी में आयकर अधिनियम 2025 पर मेगा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

March 2, 2026

ईरान-इजराइल युद्ध के दौरान जोधपुर के 120 श्रद्धालु दुबई में फंसे

March 2, 2026

पुलिस ने जोड़े की काउंसलिंग कर शादी को टूटने से बचाया,थाने में पहनवाई वरमाला

March 2, 2026

468 अधिकारियों एवं जवानों की 87 टीमों ने दी 115 स्थानों पर रेड

March 2, 2026

पुलिस आयुक्त ने किए 12 एसआई के तबादले,4 को लाइन भेजा

March 2, 2026

कायलाना झील से मशक्कत के बाद 4 लोगों की टीम ने निकाली थार

March 2, 2026

लापरवाही फायर सेफ्टी सिस्टम फेल: होटल के कमरे में लगी भीषण आग

March 2, 2026

22 तोला सोना और आधा किलो चांदी के जेवरात पार

March 2, 2026

नेशनल हाईवे-62 रिंग रोड पर ट्रक चालक से मारपीट कर नकदी और मोबाइल लूट

March 2, 2026