Doordrishti News Logo

18 लाख की चोरी का खुलासा,चार गिरफ्तार,दो नाबालिग संरक्षण में

-चोरी का माल खरीदने वाला सुनार भी गिरफ्तार

-बालकों ने दिया था वारदात को अंजाम

जोधपुर,शहर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 2 में ज्वैलरी कारोबारी के मकान में 18 लाख की चोरी का पुलिस ने आज खुलासा करते हुए छह लोगों को पकड़ा है। इसमें दो नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने एक सुनार को भी पकड़ा है जिसने चोरी का माल खरीदा था। पुलिस अब अभियुक्तों से माल बरामदगी के प्रयास में जुटी है। चोर घर से 195 ग्राम सोने के जेवरात, 4-5 किलो चांदी के आभूषण के साथ 1.30 लाख की चोरी कर गए। इनकी संख्या दो देखी गई। देवनगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया था।

यह भी पढ़ें- शाला क्रीड़ा संगम का तरणताल शुक्रवार से होगा शुरू

थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि चौपाननी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 2-ई-2 में रहने वाले उदयराज सोनी पुत्र मदनलाल की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह गत बुधवार की दोपहर परिवार सहित किसी कार्यवश अहमदाबाद गया था। घर में लगे कैमरे चालू छोड़े हुए थे। रात दो बजे के आसपास ऑनलाइन मोबाइल पर घर के कैमरे चेक किए तो सबकुछ ठीकठाक लगा। बाद फिर पौने चार बजे फिर से कैमरे वॉच किए तो एक दो कैमरे बंद मिले। इस पर मोबाइल से ही कैमरों का डायरेक्शन चेंज कर देखा तो पता लगा कि दो चोर अंदर नजर आए। इस पर उदयराज ने नजदीक में रहने वाले अपने रिश्तेदारों को फोन कर सूचना दी। वे वहां पहुंचे तो ताले टूटे मिले। इस पर उदयराज को सूचना दी गई। वह सुबह यहां पहुुंचा। पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि रात को अज्ञात चोर घर से 195 ग्राम सोने के आभूषण, 4700-4800 ग्राम चांदी के पायलें जो दुकान मेें रखी थी वो और अन्य चांदी के आइटम चोरी करने के साथ घर में रखा 1.30 लाख का केश भी चोरी कर ले गए।

इसे भी पढ़िए- वरिष्ठ पत्रकार गोस्वामी का निधन पत्रकारिता के लिए अपूरणीय क्षति-शेखावत

रात 11 बजे रैकी करते देखे गए
ज्वैलर उदयराज सोनी के अनुसार कैमरों की रिकॉर्डिंग से पता लगा कि रात 11 बजे से साढ़े 11 बजे तक घर की रैकी की गई है। बाद में दो बजे के बाद चोरों के प्रवेश का पता लग रहा है। आधे घंटे तक चोर घर में रहे और माल ले गए। चोरी गया माल तकरीबन 17-18 लाख का था।

इन्हेंं पकड़ा गया
पुलिस ने प्रकरण का खुलासा करते हुए आज दो बालकों को संरक्षण में लेकर चोरी का माल इधर उधर करने वाले तीन आरोपियों नयापुरा चौखा निवासी अक्षय दहिया उर्फ आसू पुत्र सवाईलाल, सुंदर बालाजी कॉलोनी गली नंबर 8 निवासी मोहम्मद जावेद पुत्र अब्दुल रशीद, गुलजारपुरा प्यारा चौक निवासी हबीब उर्फ साहिल को पकड़ा गया। एक सुनार जिसने चोरी का माल खरीद फरोख्त किया सेक्टर 19 के कुनाल उर्फ राजू सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

चोरी का माल बरामद
थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी का माल बरामद किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम कांस्टेबल पिंटू सिंह, मोतीलाल,माधाराम,शिवनारायण, राधेश्याम,रूपाराम,अनिल कुमार को शामिल किया गया था।

दूरदृष्टि न्यूज़ का एप्लिकेशन यहां से इंस्टॉल कर सकते हैं http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026