जोधपुर, कमिश्ररेट में चोरों ने दो दुकानों और एक सूने मकान मेें सेंध लगाकर वहां माल साफ कर लिया। घटनाओं को लेकर अलग-अलग थानों में प्रकरण दर्ज किए गए हैं।
प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि निजी पेेट्रोल पंप के पीछे पाल रोड निवासी विजय सिंधी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसकी एक दुकान दाऊ की ढाणी कन्हैया नगर क्षेत्र में है। जहां पर रात्रि के समय अज्ञात लोगों ने दुकान के ताले तोड़क़र वहां रखा कुछ सामान और गल्ले में रखी नकदी चुराकर ले गए।

खांडाफलसा पुलिस के अनुसार सुखानंद की बगेची क्षेत्र में रहने वाले इलियास पुत्र अब्दुल मजिद की एक दुकान जालोरी गेट के अंदर है। जहां से अज्ञात चोर ताले तोड़क़र वहां रखा करीब 65 से 70 किलो वजन के तांबे की बंडल चुरा ले गए। दुकान इलेक्ट्रानिक सामान रिपेयररिंग की है। जबकि बख्तावरमल का बाग क्षेत्र में रहने वाले श्यामसुंदर पुत्र केदारनाथ वेद ने खांडाफलसा पुलिस को बताया कि 2 जून से 7 जून के बीच में अज्ञात व्यक्ति ने उसके सून मकान में सेंध लगाकर घर में खड़ी साइकिल को चुरा ले गया। पुलिस आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से चोर का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

ये भी पढ़े – हथियार के साथ वांछित आरोपी गिरफ्तार

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026