Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के निकट आगोलाई कस्बे में बुधवार रात दो घरों में हुई चोरी वारदात में अज्ञात चोर लाखों की नकदी व जेवरात लेकर फरार हो गए । वारदात के समय घरवाले आंगन में सो रहे थे। प्राप्त जानकारी अनुसार पहली वारदात कस्बे के मालाराम पुत्र बीजाराम मेघवाल के घर में हुई जहां चोरों ने कमरे में रखी लोहे की टँकी को उठा ले गए। सुबह जागने पर घरवालों ने देखा घर में रखी टँकी गायब थी तो इधर-उधर पता किया तो घर से 100 मीटर दूर बरसाती नाले के खाली प्लांट में टँकी व उसमें रखे कपड़े व अन्य सामान बिखरा हुआ मिला तथा टँकी में रखे 4 लाख 85 हजार से अधिक की नकदी तथा डेढ़ तोला सोने के व 25 तोला चांदी के जेवरात रखे हुए थे जो गायब थे।

आगोलाई दो घरों चोरी

वारदात के समय घरवाले आंगन में सो रहे थे। कस्बे में चोरी की दूसरी वारदात लीलाराम पुत्र खींयाराम मेघवाल के घर मे हुई। लीलाराम अपने परिवार सहित घर में बने एक मात्र टिन शेड के पड़वे के आगे आंगन सो रहा था। पड़वे का दरवाजा खोल अंदर घुसे चोरो ने एक बक्शा व अटेची में रखे करीब 20 हजार नकद तथा आधा तोला सोने के व 120 तोला चांदी के जेवरात लेकर बक्शा व अटेची आगोलाई गांव के पास स्थित बीएड कॉलेज भवन के पीछे फेंक कर फरार हो गए। एक साथ दो घरों में चोरी की बड़ी वारदात की सूचना पर बालेसर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों वारदात स्थलों का मौकामुयाना किया। थानाधिकारी समरवीर सिंह ने बताया कि दोनों वारदात को लेकर रिपोर्ट मिली है। शीघ्र ही संदिग्ध लोगों की पहचान कर कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें –कोर्ट ने दिए तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती पर रिक्त पद भरने के आदेश

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लीकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026

You missed