जोधपुर, बंद मकान और एक परचूनी सामान के केबिन में चोरों ने सेंध लगाकर नगदी, जेवरात और अन्य सामान चोरी कर ले गए। खांडाफलसा और मंडोर थाने में इस बाबत केस दर्ज करवाया गया है। खांडाफलसा पुलिस ने बताया कि सुखानंद की बगेची निवासी संजय पुत्र बिहारीलाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि रात्रि के समय अज्ञात नकबजनों ने घर में सैंधमारी करके अलमारी में रखी करीब एक लाख रूपये की नकदी, सोने चांदी के जेवरात और कीमती सामान चुराकर ले गए। बासनी तम्बोलिया भाकर बारा निवासी कल्याण सिंह पुत्र परसाराम माली ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि इसी क्षेत्र में उसका एक परचून के सामान का केबिन आया हुआ है। जहां पर रात्रि के समय अज्ञात व्यक्तियों ने केबिन के ताले तोड़क़र गैस की एक टंकी, गुटखा 10 पैकेट, बीड़ी के 5 पैकेट, सिगरेट 20 पैकेट, चॉकलेट, साबुन, शैंपू , अगबरती जर्दे के चार पैकेट, चाय की पत्ती 4 किलो, रोल टोस्ट खारी और गल्ले में रखी करीब चार सौ रूपए चोरी कर ले गए।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026