बालाजी मंदिर में हुई चोरी का खुलासा,नकबजन गिरफ्तार
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),बालाजी मंदिर में हुई चोरी का खुलासा, नकबजन गिरफ्तार। कमिश्ररेट की झंवर पुलिस ने दवों की ढाणी में बालाजी मंदिर में हुई नकबजनी का खुलासा करते हुए आरोपी को पकड़ा है। उसके निशानदेही पर दानपेटी से चुराए गए रुपए जब्त किए गए है।
इंवेट में काम करने वाली किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान
थानाधिकारी प्रहलाद सिंह ने बताया कि दवों की ढाणियां निवासी जगदीश पुत्र गोपाराम जाट ने रिपोर्ट दी कि ढाणी में आए बालाजी मंदिर में किसी चोर द्वारा दानपेटी को तोडक़र रूपए चुरा लिए गए। इस पर पुलिस ने जांच पड़ताल कर एक आरोपी दवों की ढाणी निवासी महेंद को गिरफ्तार किया है।
