दो घरों में हुई चोरी का प्रकरण सप्ताह भर बाद दर्ज
जेवरात और अन्य सामान चोरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दो घरों में हुई चोरी का प्रकरण सप्ताह भर बाद दर्ज। शहर के निकट लूणी स्थित सिणली गांव में एक साथ दो घरों में चोरी हो गई। घटना 10 फरवरी की है। पुलिस में अब केस दर्ज कराया गया है। चोरी वाले घरों में नकबजनों के पैरों के निशान भी मिले है,जिसे पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर जुटाया है। फिलहाल केस दर्ज किया गया है, अग्रिम जांच की जा रही है।
लूणी पुलिस ने बताया कि सिणली गांव निवासी दिनेश पुत्र कलाराम मेघवाल ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके मां पिता 10 फरवरी की शाम को घर पर आए तब ताले टूटे मिले। घर में पैरों के निशान थे। चोरों ने सारा सामान अस्त व्यस्त कर डाला और वहां से सोने की रखड़ी सेट,दो कानों की लूंग जोड़ी, मंगलसूत्र और चांदी के कड़ले आदि ले गए।
सरसों की फसल के बीच अफीम की खेती
उसके पड़ौस में ही रसीदाराम पटेल का मकान आया है। जहां से भी चोरों ने जेवरात आदि चोरी किए। उनके घर में भी चोरों के पैरों के निशान एक सरीके मिले है। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया और साक्ष्य के तौर पर पैरों के निशान लिए गए।
