Doordrishti News Logo

प्रेम विवाह करने वाले युवक ने पांच माह बाद लगाया फंदा

पत्नी से अनबन की आशंका

जोधपुर, शहर के मधुबन हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में किराए के कमरे पर रहने वाले एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने पांच महिने पहले ही प्रेम विवाह किया था। कमरा भी पांच सात रोज पहले किराया पर लिया था। आशंका है कि वक्त घटना पत्नी से कुछ बोलचाल हुई थी। तब वह मिलने रिश्तेदारी में चली गई। लौटी तब पति फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने इस बारे में मर्ग दर्ज किया है।

भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि मूलत: बिहार के सहरसा हाल मधुबन हाउसिंग बोर्ड में खारी ढाणी में रहने वाली फातिमा उर्फ पूजा पत्नी ओमगिरी ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका पति 30 वर्षीय ओमगिरी ने कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने पांच महिने पहले ही प्रेम विवाह किया था। रात को पति पत्नी में संभवत: किसी बात को लेकर तकरार हुई थी। तब फातिमा उर्फ पूजा अपने रिश्तेदार भाईयों से मिलने चली गई। वापिस लौटने पर कमरे का दरवाजा बंद मिला।

इस पर आस पास वालों की मदद के साथ पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बाद में दरवाजा खुलाया तो ओमगिरी चुन्नी से पंखे के हुक में लटका मिला। पुलिस ने बताया कि मृतक हैण्डीक्राफ्ट फैक्ट्री में काम करता था। शव को कार्रवाई कर सौंप दिया गया। इस बारे में मर्ग दर्ज किया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026