Doordrishti News Logo

युवक ने फंदा लगाया,परिजन का आरोप लड़की से प्रताड़ित

जोधपुर,शहर के महामंदिर स्थित अशोक नगर क्षेत्र में गुरुवार की रात को एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी पत्नी का कुछ समय पहले निधन हो गया था। बाद में वह एक वह तलाकसुदा महिला से दोस्ती रखने लगा। दोनों शादी करने वाले थे। मगर किसी बात को लेकर अनबन हुई। इस पर उसने गुरुवार की रात को फंदा लगा लिया।
इस बारे में मृतक के भाई ने लडक़ी पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का आरोप लगाते हुए महामंदिर थाने में रिपोर्ट दी है। शव को आज कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया गया।

ये भी पढ़ें- दस दिनों में कई वाहनों की चोरी

एएसआई नेमीचंद ने बताया कि मूलत: रूदिया भोपालगढ़ हाल अशोक नगर निवासी 27 साल के मुकेश पुत्र अर्जुन जाट ने रात को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। रात को सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची। कमरा भीतर से बंद था। पड़ौसियों की मदद से दरवाजा खुलाया गया। वह चुन्नी से फंदे पर लटका मिला। एएसआई नेमीचंद के अनुसार मुकेश की पत्नी का कुछ समय पहले निधन हो गया था। बाद में वह एक महिला से दोस्ती रखने लगा वह तलाकसुदा है। उसके परिजन का आरोप है कि इस लडक़ी की प्रताडऩा से दुखी होकर उसने फंदा लगाकर खुदकुशी की है। मुकेश के भाई सुरेश ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का केस दर्ज कराया है। मौका स्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। तलाकसुदा से पहले से एक संतान भी है। फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन के सुपुर्द किया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026