युवक ने फंदा लगाकर दी जान
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युवक ने फंदा लगाकर दी जान। निकटवर्ती मथानिया के रिणियां गांव में रहने वाले एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके भाई की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई। आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है।
गोली मारकर हत्या की गई थी, पांच वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
मथानिया पुलिस ने बताया कि ओसियां के गोपासरिया निवासी नरेश पुत्र नृसिंगराम प्रजापत ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें पुलिस को बताया कि उसके भाई 30 वर्षीय हड़मानराम ने रिणियां गांव में अपने घर में फंदा लगा लिया। पुलिस ने शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।
