मारवाड़ में भी बदला मौसम छाए बादल रात को गुलाबी ठंड
जोधपुर, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव सिस्टम से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। गुबाबी ठंड की दस्तक होने लग गई। सुबह और रात के तापमान में भी गिरावट आने से हल्की ठंड का आभास बन गया है। मारवाड़ में रविवार को बादलों ने डेरा लगा लिया। सूर्यदेव बादलों की ओट में जाकर छुप गए। बादलों के असर से बारिश अथवा छींटे गिरने की आस मारवाड़ में भी जा सकती है। मौमस विभाग ने कम दबाव सिस्टम के चलते प्रदेश पूर्वी इलाकों में बारिश की संभावना व्यक्त की है। बीकानेर संभाग में भी इसका असर होने की संभावना है। ऐसे में मारवाड़ के मौसम पर भी प्रभाव पड़ऩे के आसार हैं।
रविवार को सुबह से ही शहर में बादलों का डेरा जमने लगा। रात और सुबह के तापमान में भी गिरावट दर्ज होने लगी है। आज सुबह तक शहर का तापमान 3 डिग्री तक गिरकर 35 डिग्री तक पहुुंच गया। रात का तापमान भी 5- 7 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग की मानें तो आगामी मंगलवार तक बंगाल की खाड़ी से बने कम दबाव का सिस्टम बना रहेगा। जिसके बाद फिर से तापमान बढ़ सकता है। सर्दी की दस्तक दीपावली के बाद हो सकती है। शहर में अब घरों में कूलर एसी बंद हो गए हैं। मगर पंखों की चाल भी धीमी पड़ गई है। हल्की गुलाबी ठंड में लोग ओढ़ कर सोना पसंद करने लगे हैं।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews