Doordrishti News Logo

चोर दस तोला सोना और 1.80 लाख की नगदी ले गए

  • नए मकान में शिफ्ट हुए एक माह हुआ
  • शादी में गांव गए

जोधपुर(डीडीन्यूज),चोर दस तोला सोना और 1.80 लाख की नगदी ले गए। शहर के मंडोर पुलिस थाना क्षेत्र में महादेव नगर बालसमंद रोड पर एक सूने मकान में चोरी हो गई। अज्ञात चोर परिवार की गैर मौजूदगी में दस तोला सोना,40 तोला चांदी और 1.80 लाख की नगदी चोरी कर ले गए।

इसे भी पढ़िए – रेलवे का स्वच्छता पखवाड़ा प्रारंभ

परिवार के लोग गांव विवाह समारोह में गए थे। परिवार एक माह पहले ही इस नए घर में शिफ्ट हुआ था। मंडोर थाने में चोरी की रिपोर्ट दी गई है। मंडोर थाने के एएसआई बाबूराम ने बताया कि मूलत: ओसियां के बैठवासियां पंडितजी की ढाणी हाल महादेव नगर बालसमंद रोड पर रहने वाले नाथूसिंह राठौड़ पुत्र खेतसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

इसमें बताया कि वे महादेवनगर वाले मकान में एक माह पहले ही शिफ्ट हुए थे। मकान नया बनाया था। अभी दो तीन दिन पहले परिवार के लोग विवाह समारोह के लिए गांव गए थे। 17 अप्रेल से 20 अप्रेल तक घर सूना पड़ा था। अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोडक़र प्रवेश किया।

अंदर अलमारी बक्सों के ताले भी तोड़ दिए। घर से दस तोला सोने के जेवरात,40 तोला चांदी के जेवर और 1.80 लाख की नगदी चुरा ले गए। एएसआई बाबूराम ने बताया कि चोरी की सूचना पर मौका मुआयना किया गया है। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

सूने मकान में चोरी 
माता का थान पुलिस थाना क्षेत्र में एक सूने मकान में चोरी हो गई। इसमें मूलत: बागवानों का बास बिलाड़ा हाल गहलोतों का बास चार खंभा मगरापूंजला निवासी मनीष पुत्र मदन सिंह गहलोत ने अपने सूने मकान में चोरी होने की रिपोर्ट दी। इसके अनुसार उसके मकान में 19 अप्रेल की रात को चोरों ने सैंध लगाकर जेवरात और नगदी चुरा ले गए।


आप अपने संस्थान का विज्ञापन बहुत ही कम लागत में यहां देकर प्रचार- प्रसार करके व्यापार को बढ़ा सकते हैं। विज्ञापन के लिए मोबाइल नंबर –9414135588 पर संपर्क कीजिए।