Doordrishti News Logo

चोर 15 तोला सोना और दो किलो चांदी चुरा ले गए

  • परिवार एक दिन के लिए बाहर गया
  • वापिस लौटने पर पता लगा
  • घर के ताले टूटे पड़े थे
  • पुलिस ने किया मौका मुआयना

जोधपुर,चोर 15 तोला सोना और दो किलो चांदी चुरा ले गए। शहर के निकट झालामंड स्थित हेमनगर में परिवार एक दिन के बाहर गया। अगले दिन वापिस लौटा तो ताले टूटे मिले। चोरों ने अलमारी वोर्डरॉब के ताले तोडक़र सामान बिखेर कर। तकरीबन दस लाख के सोने के आइटम और दो किलो चांदी के आभूषण चुरा ले गए। घर में रखी 40-50 हजार की नगदी और दो मोबाइल भी अपने साथ ले गए। बाद में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया और अब चोरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। चोरी 21-22 अप्रैल की रात को होना प्रतीत हुआ है।

ये भी पढ़ें- 24 घंटों में महिला व्याख्याता को लूटने वाला गिरफ्तार

कुड़ी भगतासनी पुलिस ने बताया कि हेमनगर झालामंड निवासी अशोक पुत्र श्यामलाल प्रजापत की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया है। इसमें बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चो के संग 21 अप्रैल को बाहर गया था। घर सूना था और 22 अप्रेल की रात नौ बजे लौटे। यहां पहुुंचने पर पता लगा कि चोरों ने घर के ताले तोडक़र प्रवेश किया है। अलमारी और वार्डरोब के भी ताले तोड़ दिए। वहां रखे तकरीबन 15 तोला सोने के आभूषण कंठी,मंगलसूत्र,बोरिया, अंगुठियां,कानों की झूमर जोड़ी,टोप्स सहित चांदी के दो किलो से ज्यादा आभूषण कंदोरा,पायजेबें,सिक्के, कमरबंद के साथ 40-50 हजार की नगदी और दो मोबाइल चोरी कर ले गए। सोने के आभूषण तकरीबन दस लाख के आस पास है। चांदी भी डेढ़ से दो लाख के बीच है। बड़ी चोरी की इस सूचना पर कुड़ी पुलिस ने मौका मुुआयना किए जाने के साथ अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

बोरानाडा धन्नाभगत मंदिर से टंकोरा चोरी

दूसरी तरफ बोरानाड़ा थाने में दी रिपोर्ट में बोरानाडा निवासी प्रेमाराम पुत्र सांवलराम जाट ने पुलिस को बताया कि 13 अप्रेल को अज्ञात व्यक्ति ने बोरानाडा स्थित धन्ना भगत मंदिर में सैंधमारी करके मंदिर में लगा पीतल का टंकोरा खोलकर चुरा ले गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

होली में इमरजेंसी पर राठौड़ ने किया अपना 130 वां रक्तदान

March 4, 2026

उम्मेद के ट्रैक मेंटेनर सुरेश कुमार बने ‘एंप्लॉई ऑफ द मंथ’

March 4, 2026

मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ मनायी होली,प्रदेशवासियों को दी बधाई व शुभकामनाएं

March 4, 2026

होली के बाद यात्रियों की वापसी के लिए जैसलमेर-चैन्नई स्पेशल ट्रेन 8 को

March 4, 2026

जोधपुर-गोरखपुर साप्ताहिक होली स्पेशल ट्रेन के गुरुवार से 4 फेरे

March 4, 2026

जैसलमेर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन शुक्रवार को,8 को लौटेगी

March 4, 2026

सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर शुक्रवार को जोधपुर आएंगे

March 4, 2026

शेयर बाजार में निवेश के नाम पर दो युवकों से 17 लाख की ठगी

March 4, 2026

महिला ने फंदा लगाकर की खुदकुशी: आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित का आरोप

March 4, 2026