Doordrishti News Logo

बीस दिन बाद भी नहीं मिली चोरी की बाइक

पुलिस को उपलब्ध करवाए सीसीटीवी फुटेज

जोधपुर,शहर के भगत की कोठी पुलिस थाना क्षेत्र सरस्वती नगर से गत 24 अगस्त को एक बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने पुलिस को घटना के संबंध में सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध करवाए। मगर बाइक चोर का पता नहीं लगा पाई।

बासनी मधुबन के डीडीपी नगर निवासी चंद्रसिंह पुत्र अमरसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह निजी कॉलेज सरस्वती नगर में काम करता है। 24 अगस्त को वह वहां गया था। कॉलेज के सामने अपनी बाइक को खड़ा किया था। दोपहर में आया तो बाइक अपने स्थान पर नहीं मिली। इस बारे में बाद में भगत की कोठी थाने में रिपोर्ट दी गई। पीड़ित के अनुसार उसने इस बारे में भगत की कोठी पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और वीडियो भी दिखाया था। मगर पुलिस अभी तक मुल्जिम को नहीं पकड़ पाई है। बाइक उसके रिश्तेदार की थी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जोधपुर में स्लीप एपनिया जांच के लिए दो मशीनें-चिकित्सा मंत्री

March 5, 2026

बिलाड़ा विधानसभा क्षेत्र में सीमा ज्ञान के लिए होगा ज्वॉइंट सर्वे-वन राज्य मंत्री

March 5, 2026

ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य के कारण अप्रेल में रेल यातायात रहेगा प्रभावित

March 5, 2026

जोधपुर-जैसलमेर सेक्शन पर 121 किमी/घंटा हाई-स्पीड परीक्षण सफल

March 5, 2026

दीपक चौधरी ने जोधपुर मंडल के डीसीएम का कार्यभार संभाला

March 5, 2026

लाडनूं यार्ड में एलसी पर बॉक्स पुशिंग का कार्य पूरा

March 5, 2026

गैस सिलेण्डर से भरे ट्रक ने छीनी दो जिंदगियां

March 5, 2026

खजुराहो-उदयपुर व स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस के समय में बदलाव

March 5, 2026

नि:शुल्क मेमोग्राफी जांच एवं स्तन कैंसर जागरूकता शिविर रविवार को

March 5, 2026