Doordrishti News Logo

बेनिवाल की हुंकार रैली में झलकी आगामी विधान सभा चुनाव की आहट

  • अग्रिपथ योजना का विरोध
  • मुख्यमंत्री के गृह जिले में उन्हें ललकार
  • कानून व्यवस्था से लेकर हर मोर्चें पर विफल बताया
  • मुख्यमंत्री धृतराष्ट्र नहीं बनें

जोधपुर, नागौर सांसद एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के संयोजक हनुमान बेनिवाल ने जोधपुर के रावण का चबूतरा स्थल से केंद्र की अग्रिपथ योजना का एक तरफ विरोध हुंकार रैली के रूप में दिया तो दूसरी तरफ उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी कई मुद्दों पर घेर लिया। हुंकार रैली में आगामी विधान सभा चुनाव की आहट नजर आई। इससे लगा कि रालोपा कोई बड़ी शक्ति बनकर उभर सकती है। जोधपुर में सैकड़ों की तादाद में जुटे अग्निवीरों को वे संबोधित कर रहे थे।

बेनिवाल की हुंकार रैली में झलकी आगामी विधान सभा चुनाव की आहट

अग्निपथ स्कीम के विरोध में सोमवार को राजस्थान में कांग्रेस ने सत्याग्रह विरोध-प्रदर्शन किया। जोधपुर में नागौर सांसद व राष्ट्र्रीय लोकतांत्रिक पार्टी आरएलपी संयोजक हनुमान बेनीवाल ने युवा हुंकार रैली का आयोजन किया। रावण के चबूतरा मैदान में कई जिलों से बड़ी तादाद में युवा शामिल हुए।

उन्होंने युवा हुंकार महारैली में राज्य व केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा-अग्निपथ योजना युवाओं के हित में नहीं है। टीओडी की इस स्कीम यानी टूर ऑन ड्यूटी ने सेना को पर्यटन बना दिया है। सेना को ठेके पर दे दिया। सेना टूर के लिए नहीं है। अकेला हनुमान बेनीवाल भाजपा के पक्ष में तीन रैली करके गया और वैभव हार गया। यह मोदी लहर नहीं थी। भाजपा वेंटिलेटर पर थी और जनता ने उसे बाहर निकाल दिया था। जब जीत कर दिल्ली पहुंचा और देखा कि वहां किसानों के हित की बात नहीं हो रही, तो भाजपा से मैंने किनारा कर लिया। जब मैंने पार्टी छोड़ी, तब लोगों ने कहा कि पार्टी छोडक़र सडक़ पर क्यों जा रहे हो। तब मैंने कहा- मेरे पिताजी 1977 में विधायक थे। मुझे जनता ने सांसद बनाया है, पार्टी ने नहीं।

राहुल सोनिया के पीछे ईडी को लगाया वे इटली चले जाएंगे

बेनीवाल बोले- मोदीजी जब चाहे गोल कर देते हैं। राहुल-सोनिया के पीछे ईडी को लगा दिया। वह परेशान होकर इटली चले जाएंगे। यूक्रेन ने अपनी इज्जत आबरु बचाने के लिए रूस से टक्कर ली। रूस कब्जा छुड़ाने के लिए यूक्रेन पर हमला कर रहा है। लेकिन हमारा देश पाकिस्तान से कब्जा हटाने के लिए कोई हमला नहीं करता।

गहलोत के भाई पर सीबीआई की रेड

बेनीवाल ने कहा- गहलोत के भाई के घर ईडी की रेड हुई तो दिल्ली छोड़ कर आ गए। वे कहते हैं कि केंद्र ईडी का दुरुपयोग कर रहा है। कांग्रेस ने भी ईडी का दुरुपयोग किया था। जिसको मौका मिलता है, वह चौका मारता है। मैं भी मारूंगा, लेकिन किसान हित के लिए। महंगाई के खिलाफ।

लाइट जाने पर उछालीं बोतलें

रैली में बेनीवाल का भाषण शुरू होते ही लाइट चली गई। युवा हल्ला मचाने लगे। बोतलें उछालने लगे। कुछ देर के लिए लगा कि व्यवस्था बिगड़ रही है। फिर बेनीवाल ने डपटकर युवाओं को शांत कराया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

November 20, 2025

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025