Doordrishti News Logo

बेटा खेत में रखवाली कर रहा था, रात मां को बेहोश कर चोर नगदी जेवरात ले गए

महिला को कराया अस्पताल में भर्ती

जोधपुर,बेटा खेत में रखवाली कर रहा था,रात मां को बेहोश कर चोर नगदी जेवरात ले गए। शहर के निकट झंवर स्थित बंबोर दर्जियान गांव में 20-21 सितंबर की रात को चोरी हो गई। अज्ञात चोर घर के आंगन में सो रही महिला को बेहोश कर कमरे में रखे बक्सों से रुपए जेवरात लेकर चंपत हो गए।

यह भी पढ़ें – एमबीएम विवि.में डिजाइन एवं इंस्टॉलेशन ऑफ सोलर पीवी सिस्टम पर शॉर्ट टर्म प्रोग्राम शुरू

बाद में घर में जाग होने पर चोरी का पता लगा। महिला को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस बारे में झंवर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। झंवर पुलिस ने बताया कि बंबोर दर्जियान के रहने वाले मोडाराम पुत्र मांगीलाल मेघवाल की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

रिपोर्ट में बताया कि 20 सितंबर की रात को वह अपने खेत की रखवाली कर रहा था,रात डेढ़ बजे के बाद वह सो गया। खेत के सामने ही उसका मकान है,जहां रात को मां बाबूदेवी सो रही थी। 21 की सुबह साढ़े पांच बजे वह उठा और घर आया तो पता लगा कि उसकी मां बाबूदेवी अचेत अवस्था में पड़ी है।

कमरे का ताला टूटा पड़ा है। कमरे के अंदर जाने पर पता लगा कि अटैचियों और बक्सों के भी ताले टूटे पड़े हैं। अज्ञात चोर वहां से सोन की कंठी,दो चांदी की पायजेब की जोडिय़ां और 1.50 लाख की नगदी ले गए। बाद में घरवालों का उठाकर मां को अस्पताल में बेहोशी हालत में भर्ती करवाया गया।

संभवत: चोरों ने कोई बेहोशी की चीज को सुंंघाकर वारदात को अंजाम दिया है। महिला के होश में आने पर बयान लिए गए। झंवर पुलिस अब मामले की तफ्तीश में जुटी है।

Related posts:

बजट एक समग्र समावेशी है जिसमें 2027 का विजन है-पटेल

February 15, 2026

संसदीय कार्य एवं  न्याय मंत्री  श्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर शहर जिला  भाजपा द्वारा आज 14 फ़रवरी शनिवा...

February 15, 2026

स्व.रजनी जोशी की पुस्तक राज्यपाल को भेंट

February 15, 2026

ट्रेन में मिला लावारिस ट्रॉली बैग आरपीएफ के सुपुर्द

February 15, 2026

पत्रकारों को रेल प्रदत्त यात्रा रियायतों को पुनः बहाल किया जाए - सांसद डांगी

February 15, 2026

राजभाषा हिंदी में उत्कृष्ट कार्य हेतु कई केंद्रीय कार्यालय सम्मानित

February 15, 2026

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी संक्षिप्त प्रवास पर जोधपुर पहुंचे

February 15, 2026

शातिर ने आरटीओ ई-चालान ऐप इंस्टाल कर खाते से निकाले 18.60 लाख

February 14, 2026

एसबीआई व आईडीबीआई बैंक की विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन

February 14, 2026

You missed