Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर के बनाड़ इलाके में 20 जुलाई को इलेक्ट्रानिक की दुकान चलाने वाले संचालक पर फायरिंग के साथ धारदार हथियारों से किए गए हमले में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। अब तक की पड़ताल में सामने आया कि सीजिंग में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर यह हमला हुआ था।

हमले में घायल हुए दुकानदार राजेश सिंह को परिजन अगले दिन इलाज के लिए अहमदाबाद लेकर गए थे। जहां पर उसका उपचार जारी है। पुलिस अब पकड़े गए अभियुक्तों से गहन पूछताछ में जुटी है। बनाड़ थानाधिकारी सीता राम खोजा ने बताया कि 20 जुलाई को डिगाड़ी निवासी राजेश सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह पर कुछ बदमाशों ने फायरिंग किए जाने के साथ तलवारों से हमला किया था। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। तब उसे उपचार के लिए एमडीएमएच में भर्ती करवाया गया।

अगले दिन परिजन उसे उपचार के लिए अहमदाबाद लेकर चले गए। घटना में उसके पिता ने गिरधरसिंह, भोमसिंह, दुष्यंत सिंह एवं भरतसिंह आदि को नामजद करते हुए मामला दर्ज करवाया था। राजेश सिंह अपनी दुकान आरसी मार्केट दस दुकान में चलाता है। पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन करते हुए तीन बदमाशों रामपुरा भाटियान बिलाड़ा निवासी भोमसिंह पुत्र कल्याण सिंह, बावरला डांगियावास निवासी दुष्यंत सिंह पुत्र रामसिंह एवं रावनयाना बोरूंदा निवासी भरत सिंह पुत्र शंभूसिंह को देर रात गिरफ्तार किया।

थानाधिकारी ने बताया कि अब तक पड़ताल में सामने आया कि दोनों ही पार्टियां सीजिंग के कारोबार से जुड़ी थी। इसको लेकर वर्चस्व की लड़ाई है। पहले भी महामंदिर हलके मानजी का हत्था में मारपीट हो रखी है जिसका केस दर्ज है। घटना में गिरधरसिंह नाम के शख्स के साथ अन्य बदमाशों की तलाश की जा रही है। पकड़े गए बदमााशों से हथियारों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। आज कोर्ट में पेश कर अभिरक्षा में लिया गया है।

ये भी पढें – वाहन चोर गिरोह शौक मौज के लिए चुराता बुलेट, कार के साथ चोरी की नौ बाइक जब्त

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026