Doordrishti News Logo

नौकर ने फर्म से पौने तीन लाख का चेक चुराया, रूपए भाई के खाते में डाले

दोनों भाई गिरफ्तार,पूछताछ जारी

जोधपुर, शहर के भीतरी क्षेत्र त्रिपोलिया बाजार में एक फर्म पर नौकरी करने वाले युवक ने वहां से पौने तीन लाख का चेक चोरी कर लिया। रूपए निकाल कर अपने भाई के खाते में डाल दिए। पुलिस ने जांच पड़ताल कर आरोपी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया। सदर बाजार पुलिस ने बताया कि त्रिपोलिया में एक फर्म चलाने वाले व्यक्ति ने रिपोर्ट दी थी। उसका आरोप था कि उसकी फर्म पर नौकरी करने वाले महेंद्र शर्मा ने 2.80 लाख के चेक चोरी कर लिया है और खाते से रूपए निकाल लिए।

मामला दो दिन पहले ही दर्ज हुआ था। पुलिस ने बताया कि जांच के बाद अब आरोपी कुड़ी भगतासनी सेक्टर 7 निवासी महेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया गया। उसने रूपए अपने भाई जगदीश के खाते में डाल दिए। इस पर जगदीश को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें- http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: