Doordrishti News Logo
  • राज्य के 6 जिलों में हो रहे हैं चुनाव
  • जिले में 8 पंचायत व जिला परिषद के लिए हो रहा है मतदान
  • पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी नजर बनाए हुए हैं
  • 4 लाख 97 हजार 74 वोटर हैं दूसरे चरण के मतदान में
  • 767 बूथ बनाए गए हैं दूसरे चरण के मतदान के लिए

जोधपुर, पंचायत राज चुनाव के चलते दूसरे चरण के तहत 8 पंचायत समितियों में शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हुए मतदान की प्रक्रिया लगातार आगे बढ़ रही है। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जहां लगातार नजर रखे हुए हैं वहीं दूसरी और संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर अतिरिक्त जाब्ता लगाया गया है।

शांतिपूर्ण चल रहा मतदान

राजस्थान के 6 जिलों में हो रहे पंचायती राज चुनाव के चलते जोधपुर में भी दूसरे चरण के मतदान में ग्रामीणों में गजब का उत्साह बना हुआ है। सुबह से ही जिस तरह मतदान को लेकर महिलाएं अपने-अपने घरों से निकली है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि मतदान के प्रति पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी कितनी जागरूक हैं। पंचायत राज चुनाव के चलते दूसरे चरण को लेकर जोधपुर में आज 8 पंचायत समितियों में मतदान हो रहा है।

शांतिपूर्ण चल रहा मतदान

जोधपुर के शेरगढ के 113,बालेसर के 143,सेखाला के 72,चामू के 70, लोहावट के 129, बापिणी के 66,आउ के 71 व पंचायत समिति देचू के 103 मतदान केन्द्रों पर मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्रजीत सिंह चुनाव की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए हैं। अधिनस्थ अधिकारियों से व्यवस्थाओं का फीडबैक भी ले रहे हैं। ग्रामीण एसपी अनिल कुमार भी लगातार सुरक्षा व्यवस्था का फीडबैक ले रहे हैं। सम्भागीय आयुक्त डॉ राजेश शर्मा व आईजी नवज्योति गोगोई भी मोनिटरिंग कर रहे हैं।

ये भी पढें – कांग्रेस राज में धरातल पर नहीं हुआ कोई काम:- चौधरी

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026