Doordrishti News Logo

शातिरों ने की 14.74 लाख की ठगी

  • टेलीग्राम पर आए संदेश से ऑनलाइन ट्रेडिंग कारोबार किया
  • पीड़ित पहुंचा पुलिस की शरण में
  • पीड़ित प्राईवेट नौकरी पेशा
  • दोस्तों से रकम ली थी उधार

जोधपुर,शातिरों ने की 14.74 लाख की ठगी।शहर के बासनी प्रथम फेज लक्ष्मी विहार में रहने वाले एक युवक से शातिरों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर कारोबार में शामिल कर 14.74 लाख की ठगी कर ली। 7 से 16 जुलाई तक यह क्रम चला। शातिर शुरूआत में प्रोफिट देते रहे फिर अंत में ठगी का शिकार बना डाला।

यह भी पढ़ें – गुरुपूर्णिम पर मुख्यमंत्री की ओर से जिलाध्यक्ष ने किया संतों का सम्मान

मूलत: सादड़ी हाल बासनी प्रथम फेज लक्ष्मी विहार प्लॉट नंबर 12 में रहने वाले चंपालाल पुत्र शंकरलाल माली ने मामला दर्ज करवाया। इसमें बताया कि उसके मोबाइल पर 7 जुलाई को उसके टेलीग्राम पर एक संदेश आया और कहा कि आप वर्क फ्राम होम के इच्छुक है। इसके लिए उसे प्रतिदिन 2500-6500 रुपए मिलेंगे। इस पर उसने हामी भर दी।
ऐप में बताया गया कि उसे ऑन लाइन ट्रेडिंग का कार्य करना होगा। यह मैसेज उसे टेलग्राम निशा-सुधीर नाम से आया था।

इसके बाद 10 जुलाई को ऐप का लिंक भेजा गया जिसमें उसके उम्र आदि की जानकारी मांगी गई। फिर उन्होने हेवी नामन एप से ट्रेडिंग करवाई जैसे लेपटाप,मोबाइल, मशीनरी आदि। उन्होने 10500 कम्पनी के फंड से ट्रेडिंग करवायी फिर उन्होने इन प्रोडेक्ट का कमीशन 1117 रुपये मेरे खाते एसबीआई 61179738278 में ट्रांसफर किया। फिर उन्होने बोला कि आप 10,500 रुपये इस ट्रेडिंग एप मे डालो और ट्रेडिंग करो फिर मैंने मेरे खाते से 11 जुलाई को खाते में 10,500 गुगल पे किया फिर उन्होंने मुझे ट्रेडिंग करने को कहा तो मैने ट्रेडिंग की और उन ट्रेडिंग से 16,154 रुपये बने जो उन्होंने मेरे खाता में ट्रांसफर कर दिया।

11 जुलाई को मेरी टेलिग्राम आईडी से फाइनेंशियली एडवाइजर नाम से सम्पर्क करवाया फिर उन्होने मुझे निरन्तर सम्पर्क किया। उन्होंने 12 जुलाई को मुझे 30,000 रुपए उक्त ऐप पर डालने को कहा। बाद में उनको गुगल-पे से 30,000 रुपए डाले फिर मैने ऐप से ट्रेडिंग की और कमीशन 35,287 रुपए बना जो उन्होंने मेरे खाते में ट्रांसफर किया।

13 जुलाई को फिर उन्होंने मुझे 30 हजार रुपए ऐप में रिचार्ज करने को कहा। मेरे द्वारा गुगल-पे खाते से यह रिचार्ज करवाया गया। शातिरों ने कहा कि आपका प्रोफिट ज्यादा बन रहा है 21,651 रुपए और ऐप में रिचार्ज करो फिर उन्होंने मुझे और ट्रेडिंग करवायी और 66,035 रूपए मेरे खाते में डाले।

14 जुलाई को सुबह 10 बजे फिर मुझे टेलिग्राम आईडी से सम्पर्क किया और उन्होने बताया कि कंपनी का कार्यकाल 5 वर्ष पूरा हुआ है जिससे आप ऑफर का फायदा ले सकते हैं। फिर उन्होंने मुझे 10 लाख रुपए पर 8,50,000 रुपये बोनस और उन रुपयो से ट्रेडिंग सहित 23 लाख रुपए वापस करने को कहा। मैने मेरे दोस्तो से उधार रुपये लेकर मेरे खाते में जमा करवाए।

यह भी पढ़ें – सम्राट अशोक उद्यान में म्यूजिकल फाउंटेन का लोकार्पण

शातिरों ने 15 जुलाई को 4 लाख 74 हजार 729 रुपए और डालने का कहा कि प्रोफिट ज्यादा बन रहा है। इस पर परिवादी द्वारा और रुपए डालने से मना किया गया तो 16 जुलाई को कहा कि आज आखिरी तारिख है और उसका 30 लाख रुपया रुक जाएगा। तब उससे अंत में 7 लाख रुपए और डालने को कहा गया। इस पर उसे आभास हुआ कि उसके साथ ठगी हो रही है। उसके साथ कुल मिलाकर 14 लाख 74 हजार 729 रुपयों की ठगी कर ली गई।

Related posts:

कृषि व किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी गुरुवार को जोधपुर आयेंगे

February 19, 2026

66 ई-मित्र कियोस्कों का आकस्मिक निरीक्षण

February 19, 2026

एमडीएमएच को कपाल एवं रीढ़ शल्य चिकित्सा क्रैनियोटोम एवं ड्रिल सेट भेंट

February 19, 2026

राजस्थान के पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल 18 से 23 फरवरी तक चंडीगढ़ एवं पंजाब के दौरे पर

February 19, 2026

नई सड़क से कार चुराने वाला शातिर गिरफ्तार,कार बरामद

February 19, 2026

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

February 19, 2026

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

February 19, 2026

नाबालिग से कई बार दुष्कर्म,युवक ने दूसरी जगह की शादी

February 19, 2026

पूर्व पार्षद को रोहित गोदारा बनकर इंटरनेशनल कॉलिंग कर धमकाया

February 19, 2026