Doordrishti News Logo

खूब थिरकीं डीजे की धुन पर, पुलिस बोल रही फरार

  • बर्खास्त एसएचओ का विवाह
  • वीडियो वायरल में दिखीं थिरकते हुए
  • बर्खास्त एसएचओ सीमा जाखड़ शादी से एक दिन पहले फरार
  • जोधपुर में सजा पंडाल, आज होने हैं फेरे
  • 10 लाख रुपए लेकर तस्कर को छोड़ा था
  • 3 सिपाहियों को भी हटाया गया था
  • 10 लाख लेकर तस्करों को भगाने का आरोप
  • साथ देने वाले 3 सिपाही भी नौकरी से हटाए गए हैं
  • सोशल मीडिया पर लग्जरी गाडिय़ों और बुलेट के साथ फोटो- वीडियो – -बोली- मैं निर्दोष हूं।

जोधपुर,10 लाख लेकर तस्करों को भगाने वाली बर्खास्त थानाधिकारी सीमा जाखड़ आज शादी कर रही हैं। वह अपनी शादी के मेहंदी-हल्दी रस्म में जमकर नाची। हाथों में सुर्ख मेहंदी और शादी का जोड़ा पहने वह डीजे पर अपने रिश्तेदारों के साथ डांस कर रही है। जोधपुर के मंडोर रोड स्थित मैरिज गार्डन में सुखराम कालीराणा से उसकी शादी हो रही है। उधर, सिरोही के एसपी का कहना है कि उससे जुड़े मामले की तफ्तीश चल रही है। उनके डिप्टी सीमा को फरार बता रहे हैं। फिलहाल भ्रष्टाचार के आरोपों और पुलिस जांच से बेफिक्र पूर्व थानेदार अपनी शादी एंजॉय कर रही हैं।

खूब थिरकीं डीजे की धुन पर, पुलिस बोल रही फरार

घर में शादी की खुशियां

घर में हर तरफ शादी की धूम है। मेहमानों की चहल-पहल और डीजे पर फिल्मी गाने। सारी तैयारियां हो चुकी हैं। शनिवार की रात लेडीज संगीत में भी सीमा ने अपने परिजनों के साथ मिलकर काफी देर तक डांस किया। उसके परिजनों का कहना है कि जांच में सच सामने आ जाएगा। ऐसे में फिलहाल तो यह वक्त शादी के जश्न का है। ऐसे में हम लोग सीमा की शादी को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोडऩा चाहते हैं। भोपालगढ़ क्षेत्र निवासी सुखराम के साथ वह विवाह बंधन में बंधने जा रही है। कोई कह रहा जांच हो रही, कोई कह रहा फरार है

खूब थिरकीं डीजे की धुन पर, पुलिस बोल रही फरार

सिरोही पुलिस को है तलाश

पुलिस सेवा से बर्खास्त किए जाने के बाद सिरोही पुलिस को सीमा की तलाश है। सिरोही के स्वरूपगंज थाना अधिकारी हरि सिंह राजपुरोहित ने बताया कि सभी आरोपी अभी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। डीएसपी मदन सिंह ने भी फरारी की पुष्टि की है। एसपी धर्मेन्द्र सिंह यादव का कहना है कि फिलहाल इस मामले में वे कोई टिप्पणी करना नहीं चाहते। मामले की तफ्तीश जारी है। ऐसे में कुछ बोलना उचित नहीं होगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026