Doordrishti News Logo

कोविड प्रोटोकॉल्स की पालना करें, अनावश्यक भीड़-भाड़ में जाने से बचें-शेखावत

जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि हम सभी कोविड प्रोटोकॉल्स की पालना करें और अनावश्यक भीड़-भाड़ में जाने से बचें। रविवार को यहां सुबह जोधपुर निवास पर मीडिया से अनोचारिक बातचीत में केन्द्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि कोविड के नए म्यूटेंट को लेकर चिंता बनी है। साउथ अफ्रीका से निकलकर यह म्यूटेंट 9-10 देशों में पहुंचा है। हालांकि, भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के नेतृत्व में हम देश की बहुत बड़ी जनसंख्या को वैक्सीन लगा चुके हैं। अब तक 121 करोड़ से अधिक डोज लग चुकी हैं। फिर भी हमें सजग और सावधान रहने की आवश्यकता है।

कोविड प्रोटोकॉल्स की पालना करें, अनावश्यक भीड़-भाड़ में जाने से बचें-शेखावत

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम सभी सेफ्टी गार्ड्स का उपयोग करें, ताकि नए आने वाले खतरे से भी देश को बचाया जा सके। शेखावत ने कहा कि सरकार के तौर पर सभी एहतियात बरते जा रहे हैं। जिन देशों में इस तरह के केस चिह्नित हुए हैं वहां से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग-चेकिंग के साथ नए प्रोटोकॉल्स बनाए गए हैं। प्रधानमंत्री ने भी सभी राज्यों से एहतियात बरतने का आह्वान किया है और सभी को मार्गदर्शन दिया है कि हम सबको सजग और सचेत रहने की आवश्यकता है। राजस्थान में कोविड के बढ़ते केसों के बीच स्कूल-कॉलेजों को खोलने के संदर्भ में शेखावत ने कहा कि शिक्षा विभाग को उचित कदम उठाने चाहिए। कई उच्च शिक्षा संस्थानों ने अपने यहां हाईब्रिड मॉडल लागू किया है। राज्य सरकार इस पर निर्णय करे ऐसी अपेक्षा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

हल्द्वानी: सुभाष नगर रामलीला में नन्हे कलाकारों ने मोहा मन

October 15, 2026

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026