Doordrishti News Logo

अजमेर देहात भाजपा की वर्चुअल बैठक में बोले केंद्रीय जलशक्ति मंत्री

अजमेर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पश्चिम बंगाल की बिगड़ी कानून व्यवस्था पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि वहां दंगाइयों का राज है। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) गुंडों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या और अत्याचार ढूंढ ढूंढकर किए जा रहे हैं। दीदी का मौन उनका अप्रत्यक्ष समर्थन है।

अजमेर देहात भाजपा की वर्चुअल बैठक में केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि बंगाल में हो रही राजनीतिक हिंसा ने बंगाल की स्थिति को भयावह बना रखा है। अब तक 26 भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या कर दी गई है। बंगाल में 3500 गांवों के दस हजार से भी अधिक घरों पर हमला हुआ है, जिसमें लगभग 50 हजार लोग प्रभावित हो चुके हैं। इस हिंसा के कारण दो हजार से भी अधिक लोगों को बंगाल छोड़ना पड़ा है।

उन्होंने कहा कि इन्हीं परिस्थितियों के कारण आज 121 शरणार्थी कैंपों में अपने-अपने घर-बार छोड़कर लगभग 3000 लोग रहने को मजबूर हैं, जो बंगाल में लोकतंत्र के ह्वास और बंगाली नागरिकों के दिलों में बसी असुरक्षा को दर्शाता है। आज बंगाल में हिंदू भाजपा कार्यकर्ताओं को ढूंढ-ढूंढ कर उनके साथ अत्याचार किया जा रहा है। वर्तमान में लोकतंत्र के दमन के प्रयास हो रहे हैं, जो असहनीय है और टीएमसी पर कालिख है। उन्होंने बंगाल के हालात असामान्य बताते हुए कहा कि इसके लिए देश की जनता ममता बनर्जी को कभी माफ नहीं करेगी।

अजमेर देहात अध्यक्ष और पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा ने कहा कि अजमेर सहित राजस्थान का एक-एक भाजपा कार्यकर्ता बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ है और हमेशा खड़ा रहेगा। बैठक में अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी, विधायक सुरेश रावत व रामस्वरूप लांबा, पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़िया, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री सरिता गैना जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष सहित जिले में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

ये भी पढ़े – शहर में 7 जून को जलापूर्ति बाधित रहेगी

Related posts:

ट्रेन में भूला सामान टीटीई की ईमानदारी से यात्री को सुरक्षित लौटाया

February 12, 2026

जन आकांक्षाओं और विकास को समर्पित बजट-मेहता

February 12, 2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बजट ने विकास का स्पष्ट रोडमैप दिया-पालीवाल

February 12, 2026

विकसित राजस्थान के संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में एक ठोस कदम-जोशी

February 12, 2026

2047 में राजस्थान की 4 ट्रिलियन इकानॉमी के रोडमेप वाला बजट- भंसाली

February 12, 2026

राजस्थान को 2047 तक विकसित राज्यों की श्रेणी में अग्रणी बनाने का रोडमैप-पटेल

February 12, 2026

चार श्राविकाओं ने व्हीलचेयर चलाते हुए दी 20 किलोमीटर तक सेवा

February 12, 2026

अंतर्राष्ट्रीय महिला एवं बालिका विज्ञान दिवस पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

February 12, 2026

पटवारी चार हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

February 12, 2026