Doordrishti News Logo

जोधपुर, शहर में लुटेरी दुल्हन शादी के चार महिने बाद ही दूल्हे का साथ छोड़ भाग गई। जाते समय साथ में कुछ नकदी भी ले गई। दुल्हन के भागने के बाद पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा थी। ऐसे में दुल्हे ने कोर्ट की शरण ली। मामला दर्ज करवाया। आरोप है कि शादी के समय से ही दुल्हन और उसके परिवार ने विवाह की शर्तों के अनुसार मिला 20 तोला सोना, 50 तोला चांदी और हजारों रुपये अपने कब्जे में ले लिए थे। दुल्हन के जाने के बाद दूल्हे को पता चला कि महिला की पहले भी शादी हो चुकी थी। लंबे इंतजार और सुलह के प्रयास के बाद आखिरकार दूल्हे की ओर से कोर्ज के जरिए सूरसागर थाने में मामला दर्ज करवाया गया।

पुलिस ने बताया कि सूरसागर क्षेत्र निवासी गजेंद्र का विवाह 25 नवंबर 2020 को नागौर की पूनम से हुआ था। विवाह से पहले आपसी बातचीत में 20 तोला सोना और 50 तोला चांदी की डिमांड लड़क़ी वालों की तरफ से रखी गई। जिसे गजेंद्र के परिवार ने स्वीकार कर लिया। शादी के बाद जब दूसरी बार दुल्हन अपने ससुराल आई। तब उसने जो गहने पहन रखे थे, वह नकली थे। पूछताछ करने पर उसने कहा कि रास्ते में लूटपाट नहीं हो जाए, इसलिए नकली गहने पहने हैं। असली उसके पास सुरक्षित हैं।

इसके साथ समय निकलता गया, लेकिन दुल्हन पूनम की असलियत धीरे-धीरे सामने आने लगी। वह गुपचुप अपने फोन पर लड़क़ों से बात करती थी। जब उससे पूछा तो उसने कहा कि वह टेक्निकल पढ़ाई कर रही है। इसलिए उसे अपने सहपाठियों से बातचीत करनी पड़ती है। इस दौरान मार्च 2021 को पूनम अपने पिता के साथ गजेंद्र के घर से बिना बताए निकल गई। साथ में 25 हजार रुपये नकद भी ले गई।

ये भी पढें – अहंकार विनाशकारी-डॉ पदमचन्द्र

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026