पुजारी मंदिर में सोता रह गया चोर ले गया लाखों के गहने
- लूणी सजाडा गांव में चोरी
- पांच किलो चांदी की ज्वेलरी,सात मुकुट और 22 छत्र चोरी
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),पुजारी मंदिर में सोता रह गया चोर ले गया लाखों के गहने। शहर के लूणी थाना क्षेत्र के सजाडा गांव स्थित त्रिलोक चंद भारती मंदिर में अज्ञात चोरों ने देर रात चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंदिर से लाखों रुपए कीमत के चांदी के गहने चोरी हो गए।
पुलिस के अनुसार दस अप्रैल की रात करीब 12.30 बजे से 3.30 बजे के बीच चोर मंदिर में दाखिल हुए। उस समय मंदिर के पुजारी पिंटू भारती परिसर में ही सो रहे थे, लेकिन चोरों ने बेहद शातिर तरीके से वारदात को अंजाम दिया। चोर करीब 5 किलो चांदी के गहने, 7 मुकुट और 22 छत्र लेकर फरार हो गए। सुबह जब पुजारी की आंख खुली तो मंदिर के हालात देख तुरंत ट्रस्ट सदस्यों और ग्रामीणों को सूचना दी गई। देखते ही देखते मंदिर परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई।
माता का थान में बेटा बहू ने मिलकर पिता को पीटा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। सजाडा निवासी शंभूसिंह पुत्र पहाड़ सिंह की रिपोर्ट पर लूणी थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर आसपास के क्षेत्रों में तलाश शुरू कर दी है।
