कांग्रेस नेताओं की कुर्सी की लड़ाई राजस्थान की जनता भुगत रही है-माथुर

-भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर की प्रेस वार्ता

जोधपुर,भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम प्रकाश माथुर ने कहा है कि चुनाव जैसे जैसे नजदीक आते जायेगे वैसे ही लोकतंत्र में प्रतिस्पर्धा बढेगी। कांग्रेस में कोई नई चीज नहीं हुई है। ओम माथुर शुक्रवार को जोधपुर सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेस के पोस्टर वार पर पूछे गए प्रश्न ने जवाब में कहा कि कांग्रेस की जिस दिन से 2018 में सरकार बनी है तभी से जिसके कंधे के सहारे सरकार बनायी गई उसको धोखे में रखकर कुर्सी पर कोई और बैठ गया। इसलिये पहले दिन से एक व्यक्ति कुर्सी पर चिपका रहना चाहता है और दूसरा व्यक्ति पिछले चार सालों से इस प्रयास में लगा है कि कैसे मैं उसी पर बैठू। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेताओं की कुर्सी की लड़ाई राजस्थान की जनता भुगत रही है। प्रदेश बर्बाद हो रहा है,जो विकास होना चाहिये वो नहीं हो रहा है। ये कांग्रेस का अन्दरूनी मामला है इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या होगा कि निर्णय करने के लिये बाहर से पर्यवेक्षक आता है और उसको घण्टो इंतजार करना पड़ता। जिससे वे नहीं मिलते और वो आगे जाकर कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बन जाते हैं। अध्यक्ष बनने के बाद अब तक कोई निर्णय नहीं हुआ है। प्रभारी पर प्रभारी बदले जा रहे हैं लेकिन अब तक कांग्रेस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। भारतीय जनता पार्टी प्रत्येक चुनाव की समीक्षा करती है और आगामी चुनाव में जीत के लिये कार्य करेंगी।

सबसे बड़ी खबर आप भी पढ़िए-2 हजार के नोट को चलन से वापस लेने की आरबीआई की घोषणा

कांग्रेस द्वारा लगाये गये राहत शिविरों के बारे में ओम प्रकाश माथुर ने कहा कि साढे चार साल में कांग्रेस को याद नहीं आया और अब चुनाव नजदीक है तो राहत कैम्प चलाया जा रहा है। अब जनता भी समझ चुकी है और आने वाले चुनाव में भाजपा को स्पष्ट बहुत देगी। राज्य में किसके चेहरे पर भाजपा चुनाव लड़ेगी? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी व्यक्ति विशेष की पार्टी नहीं है और न ही किसी परिवारवाद की पार्टी है। किसी समाज और न ही किसी क्षेत्रीय पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी है। भाजपा विकास और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनकल्याणकारी कार्यो को लेकर चुनाव लड़ती है न कि किसी चेहरे के नाम पर। भारतीय जनता पार्टी की केन्द्रीय संसदीय बोर्ड जो निर्णय करेगी वो पार्टी का कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी समझकर पूर्ण करेंगा। भारतीय जनता पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है कार्यकर्ताओं आर्धारित पार्टी है जो पार्टी के कार्यकर्ताओं की मेहनत से बनी है। पेट्रोल की बढ़ती किमतों पर उन्होंने कहा कि पेट्रोल की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार पर तय होती है न कि सरकार अपने हिसाब से तय करती है।

अपने ही मालिक को फंसाया,पढ़िए पूरी कहानी-दो माह से फरार चल रही मुख्य आरोपी युवती गिरफ्तार

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम प्रकाश माथुर दिवसीय जोधपुर प्रवास पर जोधपर आए हैं। पत्रकार वार्ता में उनके साथ राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, पूर्व सांसद जसवंत सिंह विश्नोई, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा,पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी,जिला महामंत्री डा.करणीसिंह खींची,संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया मौजूद थे।

एक बार एप इंस्टॉल कीजिए ,हर खबर आपके अंगुलियों पर होगी http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews