Doordrishti News Logo

ग्रामीणों के जयघोष के बीच शहीद लक्ष्मण का अस्थिकलश हरिद्वार रवाना

चाह नहीं, मैं सुरबाला के
गहनों में गूँथा जाऊं……
मुझे तोड़ लेना बनमाली,
उस पथ पर देना तुम फेंक!
मातृ-भूमि पर शीश- चढ़ाने,
जिस पथ पर जावें वीर अनेक!
माखनलाल चतुर्वेदी की कविता की इन पंक्तियों को खेजड़ला के ग्रामीणों ने चरित्रार्थ कर दिखाया। हुआ यूं कि पिछले दिनों वीरगति को प्राप्त हुए भारतीय सेना के वीर सैनिक लक्ष्मण का अस्थि कलश लेकर परिजन जब हरिद्वार के लिए रवाना हुए तो शहीद के सम्मान में खेजड़ला के ग्रामीणों ने लगभग एक किमी तक उनके आगे रास्ते में फूल बिछाते हुए सैनिक की शहादत का समान किया।

शहीद के भाई सुनील चौधरी व परिजन शहीद की अस्थियां लेकर बाजार के रास्ते पहुंचे जहां ग्रामीणों ने फूलों की वर्षा करते हुए वीर सैनिक के सम्मान में नारे लगाए। जब तक सूरज चाँद रहेगा लक्षमण तेरा नाम रहेगा.., लक्षमण तेरा यह बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान सहित कई देश भक्ति नारे लगाए। शहीद की अस्थियों को परिजन बाजार से होते हुए बस स्टैंड पहुंचे इस दौरान पूरे गांव के सभी प्रतिष्ठान बन्द करते हुए शहीद की जय जयकार करते हुए उनके साथ समल्लित हो गए। माहौल ठीक उसी तरह बन गया जैसा शहीद लक्ष्मण की पार्थिव देह खेजड़ला गांव पहुंची थी।

Related posts:

डॉलर के मुकाबले गिरता रुपया उपभोक्ता के लिए खतरनाक

April 3, 2026

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026