Doordrishti News Logo

वृद्धा घर के चौक में सोती रही चोर बक्से से सोना चांदी ले गया

सूने मकान में भी चोरों ने लगाई सैंध

जोधपुर,(डीडी न्यूज)। वृद्धा घर के चौक में सोती रही चोर बक्से से सोना चांदी ले गया। शहर के निकटवर्ती डांगियावास स्थित बिसलपुर गांव में एक घर में चोरी हो गई। घर में केवल वृद्धा थी जो रात में सो रही थी। अज्ञात चोर घर से एक किलो चांदी के साथ दो तोला सोने के जेवर चुरा ले गया। सुबह चोरी का पता लगा।

इसे भी पढ़ें –ज्वेलर्स को गोल्ड के नाम पर धातु थमाकर कर 35 लाख की ठगी

प्रतापनगर हुडको क्वार्टर-के सेक्टर में बंद मकान से चोर पांच छह तोला सोना और एक लाख की नगदी चुरा ले गए। संबंधित थाना पुलिस अब चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। डांगियावास पुलिस थाने के एएसआई कुशालराम ने बताया कि बिसलपुर में रहने वाले दिनेश दास पुत्र किशनदास वैष्णव की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

इसमें बताया कि गांव उसके एक मकान में मां अकेली सोती है। वह रात को अपनी ढाणी में चला गया था। सुबह उठने पर पता लगा कि उसके घर में केवल एक कमरे में चोर घुसा और वहां बक्से में से सामान बाहर निकाल कर दो तोला सोने के जेवर,एक किलो चांदी के आइटम ले गया है। सुबह मां के जागने पर चोरी का पता लगा।एएसआई कुशाल राम ने बताया कि मौका मुआयना किया गया है। चोर का पता लगाने का प्रयास जारी है।

इधर प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि बिजलीघर के पीछे जे-36 निवासी नवजीत सिंह पुत्र हरिसिंह ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके बड़े भाई अमरीक सिंह का एक मकान के. सेक्टर हुडको में आया है। वे हैदराबाद गए हुए है। रात्रि के समय में अज्ञात चोरों ने घर के ताले तोडक़र वहां से 5-6 तोला सोने के जेवर,चांदी के आभूषण और एक लाख की नगदी चोरी कर ले गए। उनसे बात होने पर यह जानकारी दी गई। वे हैदराबाद से अभी नहीं आए हैं।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026