Doordrishti News Logo

शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या

  • युवक की हत्या का मामला
  • आरोपी के खिलाफ पहले से ही दस प्रकरण दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हुई थी हत्या।शहर के महामंदिर पुलिस थाना क्षेत्र में दो दिन पहले रात के समय में युवक की हत्या के आरोपी के खिलाफ पहले से ही दस प्रकरण दर्ज है। शराब के लिए पैसे नहीं दिए जाने यह हत्या की गई। इस बारे में मृतक के भाई ने हत्या की रिपोर्ट दी है। प्रकरण में दो नाबालिगों को निरूद्ध कर सुधार गृह भिजवाया जा चुका है।

थानाधिकारी देवेेंद्र सिंह देवड़ा ने बताया कि मिरासी कॉलोनी राजस्थान अस्पताल के पीछे रहने वाले सदाब अली ने हत्या की रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि वह अपने भाई के साथ दो दिन पहले रात को खाना लेने भदवासिया की तरफ आए थे। तब शाहरूख और उसके दोस्तों ने शराब के लिए पैसे मांगे और उसके भाई से मारपीट की थी। फिर एक युवक ने चाकू निकाल कर उसके भाई के सीने में घोंप दिया था जिससे उसकी मौत हो गई।

कूडो मिक्स्ड कॉम्बैट बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन

पुलिस ने प्रकरण में उसी रात को दो नाबालिगों को निरूद्ध कर सुधार गृह भिजवाया था। इसमें एक आरोपी कादरी चौक मालियों की प्याउ के पास रहने वाले शाहरूख पुत्र छोटू खां को गिरफ्तार कर लिया। वह पुलिस अभिरक्षा में है। उसके खिलाफ पहले से ही अन्य धाराओं में दस प्रकरण दर्ज हो रखे हैं।