Doordrishti News Logo

आधी रात को बोलेरो चुरा कर भागा बदमाश

  • गाड़ी नागौर सरहद में दुर्घटनाग्रस्त
  • नाकाबंदी तोड़कर भागा बोलेरो चोर
  • अब तलाश

जोधपुर,आधी रात को बोलेरो चुरा कर भागा बदमाश।शहर के मंडोर चौराहा के पास से सोमवार देर रात डेढ़ बजे एक बोलेरो चोरी हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस ने नाकाबंदी करवाई। बोलेरो चोर गाड़ी को लेकर जोधपुर नागौर रोड होते हुए नागौर जिले की सरहद में ले गया। बीच रास्ते नाकाबंदी को भी तोड़ दिया। बाद में यह बोलेरो नागौर सरहद में दुर्घटनाग्रस्त हो गई,मगर चोर भागने में सफल हो गया। पीछा कर रही पुलिस बोलेरो को जब्त कर मंडोर थाने लेकर पहुंची। थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि मंडोर चौराहा के पास से रात एक डेढ़ बजे बोलेरो चोरी होने की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी करवाई।

यह भी पढ़ें – पेंटिंग कार्य करते श्रमिक गिरा,मौत

पुलिस बोलेरो चुराकर ले जाने वाले का पीछा करने लगी। जोधपुर नागौर रोड पर करवड़ के पास में नाकाबंदी करवाई गई मगर बोलेेरो नाकाबंदी को तोड़ कर भाग गया। पुलिस ने बदमाश का पीछा जारी रखा।थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि बोलेरो चुराने वाला नागौर जिले की सरहद मेें पहुुंचा मगर पुलिस द्वारा लगातार पीछा किए जाने से गाड़ी आगे जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई और चोर भी जख्मी हो गया। मगर वह भागने में सफल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया और थाने लेकर आई। इस बारे में बोलेरो मालिक की तरफ से मंडोर थाने में बोलेरो चोरी की रिपोर्ट दी है। चोर की पहचान के साथ तलाश की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सूर्यकिरण एरोबैटिक व सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले देख दर्शक हुए अभिभूत

February 23, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में प्रो.डॉ. गोविंद प्रसाद गुप्ता को नई जिम्मेदारी

February 23, 2026

विश्व स्काउट दिवस पर विश्व कल्याण व सेवा की ली शपथ

February 23, 2026

चुनाव संचालन के लिए ब्लॉक स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

February 23, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026

कार वाश के लिए वर्कशॉप में अवैध जल कनेक्शन,केस दर्ज

February 22, 2026

चोरों ने दो सूने मकानों में लगाई सैंध: नगदी जेवरात पार

February 22, 2026

आरएसी का सिपाही ड्यूटी पर नहीं पहुंचा,छह दिन से लापता

February 22, 2026

जोधपुर जेल में बंदी के पास मिला सिगरेट का पैकेट,केस दर्ज

February 22, 2026