Doordrishti News Logo

अधेड़ ने फंदा लगाकर दी जान

  • फाइनेंसरों से प्रताड़ित होने का संदेह
  • घर की रसोई में फंदा लगाकर दी जान

जोधपुर,(डीडीन्यूज)।अधेड़ ने फंदा लगाकर दी जान।चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र सेक्टर 11 में रहने वाले एक अधेड़ ने अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। संदेह है कि वह फाइनेंसरों से पीडि़त था। इस परेशानी में उसने फंदा लगा लिया।

इसे भी पढ़ें – खाप पंचायत द्वारा समाज से बहिष्कृत करने के मुख्य आरोपी पांच पंच गिरफ्तार

घटना बुधवार की है और पुलिस ने शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द किया। इधर आज सुबह उसके परिजन थाने पर फाइनेंस कंपनी के खिलाफ केस दर्ज कराने पहुंचे,फिलहाल मामला दर्ज नहीं हुआ है। आरंभिक पड़ताल में पता लगा कि मृतक ने कई जगहों से लोन ले रखा था और एक दुकान में काम करता था।

चौहाबो थानाधिकारी ईश्वरचंद पारिक ने बताया कि चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 11 में रहने वाले 48 वर्षीय चेलाराम पुत्र नेमीचंद उर्फ निंबाराम सैन ने अपने घर की रसोई में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। उसके घर के नीचे छोटे भाई का परिवार रहता है। ऊपर वह खुद रहता था। वक्त घटना पत्नी बाहर गई हुई थी। बाद में उसके फंदा लगाने की जानकारी हुई। उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया, मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।

इधर मृतक के परिजन ने फाइनेंसरों पर किश्तों को लेकर परेशान किए जाने का संदेह जताते हुए आज सुबह चौहाबो थाने पहुंचे।
थानाधिकारी पारिक ने बताया कि फिलहाल केस दर्ज नहीं किया गया है। अग्रिम पड़ताल की जा रही है। मृतक ने काफी सारे लोन हो रखे थे और वह खुद सैलून की दुकान में काम करता था। शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया था।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026