Doordrishti News Logo

गुजरी रात बासनी औद्योगिक क्षेत्र की घटना

जोधपुर, शहर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक किराए के मकान में अलग-अलग कमरों में रहने वाले युवक पर किशोरी से दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। युवक रिश्ते में किशोरी का मामा बताया जाता है। किशोरी के बयान लिए गए है और आज उसका मेडिकल करवाया गया। किशोरी की उम्र करीबन 15 साल है।

बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि 15 साल की किशोरी ने घर मेें ही रहने वाले युवक पर यह आरोप लगाया है। किशोरी के परिजन भी साथ ही रहते हैं। रात में परिवार में झगड़ा हुआ था। तब किशोरी के परिवार ने युवक के परिजन को किशोरी से शादी के लिए दबाव बनाया था। किशोरी को उम्र में छोटी बताकर शादी से युवक के घरवालों ने मना कर दिया था। किशोरी ने अपने बयान में दुष्कर्म की बात की है। उसका मेडिकल करवाया गया है। घटना में पॉक्सो एवं दुष्कर्म के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों के परिवार मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें –श्वान को डंडे से पीटकर मारा डाला, केस दर्ज

दूरदृष्टिन्यूज की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: