Doordrishti News Logo

युवक का दादा पहुंचा थाने, केस दर्ज

जोधपुर, शहर के मसूरिया में रहने वाले एक युवक को महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करना महंगा पड़ गया। बाद में महिला इंटरनेट के जरिए अश्लील वार्तालाप के साथ फौटोग्राफ्स भेजने लगी। ब्लैकमेल कर इस युवक से तीन लाख रूपए ऐंठ लिए। घटना में युवक के दादा को इसका पता लगा तो वह देवनगर थाने पहुंचे और पौते को ठगे जाने का केस दर्ज करवाया। पुलिस ने अब इसमें अनुसंधान आरंभ किया है। महिला शादीसुदा है।

देवनगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि एक वृद्ध की तरफ  से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका 19 साल का एक पौता है। जो मोबाइल पर नेट चलाता रहता है। करीबन साल भर पहले उसके मोबाइल पर मनीषा नाम की एक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी। इसे स्वीकार करने के बाद वह उसके संपर्क में आ गया। फिर महिला से अश्लील वार्तालाप होने के साथ वह उसे अश्लील फोटोग्राफ्स भी भेजने लगी। इस महिला ने युवक के साथ हुई चैट को अपने पास रखा और उसे ब्लैकमेल करने लगी।

वह कभी खाते में पांच हजार, कभी सात हजार तो कभी 3 हजार रूपए डलवाती रही। साल भर से चल रहे क्रम में युवक इस शातिर महिला मनीषा को तीन लाख रूपए दे चुका है। पौते द्वारा घर में बार बार रूपयों की डिमांड होने पर दादा को पता लगा तब उन्होंने देवनगर थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज करवाई। देवनगर पुलिस थाने के एएसआई मनोज कुमार की तरफ से इसमें जांच की जा रही है।

ये भी पढें – पटवारी को 25 सौ रूपए रिश्वत लिए जाने के आरोप में पकड़ा

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026