Doordrishti News Logo

जोधपुर, भीलवाड़ा में मादक पदार्थ तस्करों की फायरिंग में दो कांस्टेबल की हत्या के मामले में आखिरकार पुलिस को सफलता मिल गई। राज्य की एटीएस व पुलिस की संयुक्त टीम ने जोधपुर जिले के फलोदी तहसील के खारा गांव स्थित मकान में दबिश देकर मुख्य आरोपी को पकड़ लिया। पांच-छह अन्य व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया गया। इस दौरान फायरिंग में आरोपी का हाथ जख्मी हो गया।

गत दस अप्रेल की रात भीलवाड़ा में पुलिस ने तस्करों की तीन-चार कारों को पकड़ऩे के लिए नाकाबंदी की थी, लेकिन तस्कर अलग-अलग जगहों पर फायरिंग कर भाग गए थे जिससे कांस्टेबल ऊंकार रायका व पवन चौधरी की मृत्यु हो गई थी। इस मामले में नौ युवकों को नामजद कर राज्य की एसओजी-एटीएस और आठ जिलों की पुलिस तलाश में जुटी थी।

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एटीएस के निरीक्षक भूराराम खिलेरी के नेतृत्व में एसटीएस व पुलिस ने रविवार तड़क़े फलोदी के समीप खारा गांव के मकान में दबिश दी, लेकिन कुछ लोगों ने विरोध किया। वहां छुपकर बैठा बिलाड़ा के समीप मतवालों की ढाणी निवासी सुनील  डूडी भागने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर रखी थी। सुनील ने भागने के लिए फायरिंग भी की। जवाबी फायरिंग में उसके हाथ पर गोली लगने से वह चोटिल हो गया। तब उसे पकड़ लिया गया।

उसकी मदद करने में शामिल पांच-छह जनों को भी पकड़ा गया है। उसे पूछताछ के लिए गोपनीय स्थान पर ले जाया गया, जहां पुलिस व एसओजी-एटीएस के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। हत्या में नामजद अन्य आरोपी नेतराम, रामनिवास, प्रकाश, रामदेव, धवा गांव निवासी राजू फौजी, पाबू गोरछिया, रमेश भाणिया व यशवंत बंटी का अभी तक सुराग नहीं लग पाया।

Related posts:

बाड़मेर स्टेशन बन गया आकर्षण का केंद्र

March 28, 2026

महावीर जयंती की शोभायात्रा को लेकर बैठक आयोजित

March 28, 2026

केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री पासवान रविवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

हनुमान जन्म महोत्सव पर दो दिवसीय धार्मिक आयोजन 1 अप्रैल से

March 28, 2026

डॉ.मनीष सिंह भाटी रामराज्य प्रशासन के प्रदेश महामंत्री मनोनीत

March 28, 2026

अधिवक्ता के साथ एम्स पार्किंग कर्मचारियों द्वारा मारपीट का आरोप,केस दर्ज

March 28, 2026

वैश्विक मार्गदर्शक व आध्यात्मिक गुरु दाजी शनिवार को जोधपुर आएंगे

March 28, 2026

विवाद में परिवार पर हमला,ट्रैक्टर से कुचलने का प्रयास

March 28, 2026

फर्जी तरीके से चल रहे नशा मुक्ति केंद्र पर पुलिस की रेड: केस दर्ज

March 28, 2026