खेत पर चारा बीन रही वृद्ध महिला के आभूषण लूटे
- बदमाशों ने वृद्धा को नीचे गिराकर लूटे आभूषण लूटे
- दो बदमाश दीवार फांद कर भागते दिखे
- बदमाशों की पहचान के प्रयास
(दूरदृष्टी क्राइम रिपोर्टर)
जोधपुर,खेत पर चारा बीन रही वृद्ध महिला के आभूषण लूटे। शहर के निकट गोलासनी राजीव गांधी नगर में खेत पर चारा बीन रही एक वृद्ध महिला से कुछ बदमाशों ने लूटपाट की। वृद्धा को नीचे गिराकर उस पर चारे की पलियां गिराई और मुंह दबाकर उसके पहने सोने की आभूषण लूट कर ले गए। भागते वक्त दो बदमाशों को वृद्धा ने दीवार फांदते पीछे से देखा।
इसे भी पढ़िए – बस चालक को कॉल कर बुलाया, लोहे के पाइप से हमला
फिलहाल पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है। बदमाशों की पहचान के साथ उनकी तलाश की जा रही है। राजीव गांधी नगर पुलिस के अनुसार गोलासनी की रहने वाली 58 साल की पुष्पादेवी पत्नी माणक राम गहलोत अपने खेत पर चारा बीन रही थी। तब दो तीन बदमाश वहां पहुंचे और उसे नीचे गिराकर मुंह दबा दिया। फिर बदमाशों ने उसके नाक की बाळी,कानों के झूमके,हाथ में पहनी सोने की अंगुठी और पैरों में पहने चांदी के छड़े खोलकर ले गए।
इस लूट से एक बारगी वह सकपका गई। वह खुद को संभालती तब तक दो बदमाश पीछे से देखे गए जो दीवार फांद कर गए थे। पीडि़त पुष्पादेवी की तरफ से अज्ञात शख्स के खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। मामले में एएसआई रावलराम तफ्तीश कर रहे है। फिलहाल बदमाशों का पता नहीं लगा है।
सूचना:- 🔔घंटी के निशान पर क्लिक कर सब्सक्राइब कीजिए,हर खबर का नोटिफिकेशन आपके मोबाइल में मिलेगा।